सदस्यता अभियान के लिए राज्यों के प्रभारी नियुक्त…छत्तीसगढ़ के लिए इनको मिली जिम्मेदारी..

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी की अहम बैठक शनिवार की रात हुई। इस बैठक में पार्टी के सदस्यता अभियान को मजबूत बनाने के लिए राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए प्रभारी नियुक्त किए गए। बैठक में नए पार्टी अध्यक्ष के चयन पर भी गहन चर्चा की गई। देश के चार राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए रणनीति बनाने पर भी इस बैठक में मंथन किया गया।

शनिवार को दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में हुई इस बैठक पार्टी के कई सीनियर नेता मौजूद रहे। गृह मंत्री अमित शाह, पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत कई वरिष्ठ नेताओं बैठक में शामिल हुए। इस बैठक का मकसद पार्टी के सदस्यता अभियान  को अंतिम रूप देना था, जिससे आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियां मजबूती के साथ की जा सके।

बैठक में यह फैसला लिया गया कि राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए अलग-अलग प्रभारी नियुक्त किए जाएंगे। यह सभी प्रभारी सदस्यता अभियान की देखरेख करेंगे।सूत्रों के अनुसार 9 राज्यों में सदस्यता अभियान प्रभारी   नियुक्त किए गए हैं। विनोद तावड़े को राजस्थान, मध्य प्रदेश, गोवा, दमन दीव और दादरा नगर हवेली का प्रभारी बनाया गया है। वहीं, दुष्यंत गौतम को पश्चिम बंगाल, सिक्किम, त्रिपुरा और ओडिशा की जिम्मेदारी दी गई है।

विजय रहाटकर को छत्तीसगढ़ और कर्नाटक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। ऋतुराज सिन्हा उत्तर प्रदेश और गुजरात के सदस्यता अभियान के प्रभारी होंगे। गाजियाबाद सांसद अतुल गर्ग उत्तराखंड और बिहार के प्रभारी होंगे।

बीजेपी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेखा वर्मा को दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, लद्दाख और चंडीगढ़ के सदस्यता अभियान की जिम्मेदारी दी गई है। (Rekha Verma) इसके अलावा, डी पुरंदेश्वरी को केरल, पुडुचेरी और तमिलनाडु का प्रभार सौंपा गया है। पार्टी ने यह सुनिश्चित करने की कोशिश की है कि महिला नेताओं को भी अहम जिम्मेदारियां दी जाएं।

अरविंद मेनन को अंडमान और निकोबार, आंध्र प्रदेश, लक्षद्वीप और तेलंगाना की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा, राजदीप रॉय को अरुणाचल प्रदेश, असम, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम और नागालैंड का प्रभारी बनाया गया है। इस नियुक्ति से पार्टी ने स्पष्ट कर दिया है कि वह पूर्वोत्तर और दक्षिणी राज्यों में अपनी जड़ें मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है।

इन नियुक्तियों के साथ, पार्टी ने यह सुनिश्चित किया है कि सदस्यता अभियान को सभी राज्यों में सफलतापूर्वक संचालित किया जाए।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *