रायपुर : कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी को लेकर प्रदेश में सियासत गरमा गई है. इस घटना को लेकर विपक्ष ने सरकार पर तीखे हमले शुरू कर दिए हैं. पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस गिरफ्तारी को कांग्रेस नेताओं को फंसाने की साजिश करार दिया है.
जिसपर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पलटवार किया है. सीएम साय ने कहा कि कोई राजनीतिक षड्यंत्र नहीं है. पुलिस ने सोच समझकर कार्रवाई की है. विधायक देवेंद्र यादव छोटा-मोटा आदमी नहीं है.
देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी पर पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने कहा है कि कांग्रेस नेताओं को फंसाने की साजिश हो रही है. पुलिस को राजनीतिक दबाव में आकर कार्रवाई नहीं करनी चाहिए.
भाजपा से जुड़े एक भी नेता से पूछताछ नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि भाजपा के पूर्व विधायक सनम जांगड़े से पूछताछ क्यों नहीं हुई है. बघेल ने कहा कि विधायक देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी का कांग्रेस पुरजोर विरोध करती है. इस मामले में विधिक सलाह लेंगे और राजनीतिक कदम भी उठाएंगे.




















































Author: Deepak Mittal










Total Users : 8232035
Total views : 8278486