पिता की बेरहमी,बच्चों पर किया जानलेवा हमला, एक की मौत, दूसरा गंभीर..

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

(दुर्गेश राठौर) : छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसमें एक पिता ने अपने ही बच्चों पर बेरहमी से हमला कर दिया। इस सनकी पिता, सलमान ख़ान उर्फ़ दिशान अली, ने अपने बच्चों पर लात, घुसे, डंडा और बेल्ट से ताबड़तोड़ वार किए।

घटना चांपा मिशन फाटक के पास की बताई जा रही है। इस क्रूर हमले के परिणामस्वरूप 8 वर्षीय बालिका अलीषा परवीन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी बहन अलिना परवीन गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल बच्ची का बीडीएम अस्पताल, चांपा में इलाज चल रहा है।

घटना के बाद परिजनों ने तुरंत घायल बच्ची और मृत बालिका को बीडीएम अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल, चांपा पुलिस ने आरोपी पिता सलमान ख़ान को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह घटना समाज के लिए एक गंभीर चेतावनी है कि पारिवारिक समस्याओं और मानसिक स्वास्थ्य के मुद्दों पर समय रहते ध्यान देना आवश्यक है, ताकि ऐसी दर्दनाक घटनाओं को रोका जा सके।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment