उत्कृष्ट कार्यों के लिए जनसंपर्क के कर्मचारी हुए सम्मानित..

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

(दीपक मित्तल प्रधान संपादक)

बालोद :  जिला मुख्यालय बालोद के स्व. सरयू प्रसाद अग्रवाल स्टेडियम में आयोजित स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में आज जिला जनसंपर्क कार्यालय बालोद के कर्मचारियों का उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मान किया गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि सांसद  विजय बघेल एवं अतिथियों के द्वारा जिला समन्वयक सोशल मीडिया  तनवीर अरमान एवं चैकीदार  कृष्णशरण साहू को उल्लेखनीय कार्यों के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

जनसंपर्क अधिकारी  चन्द्रेश ठाकुर ने अपने अधीनस्थ कर्मचारियों को उनके उल्लेखनीय कार्यों के लिए स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर सम्मानित किए जाने पर प्रसन्न्ता व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

इसके साथ ही  राजेन्द्र कुंजाम, घनश्याम चन्द्राकर,  हुलेश रजक एवं सुश्री रूबीना खान सहित जनसंपर्क विभाग के सभी कर्मचारियों ने स्वतंत्रता दिवस समारोह में सम्मानित होने वाले अपने कर्मचारियों की उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी.

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment