उन्नत शिक्षा अध्ययन संस्थान में राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस पर देश भक्ति युक्त सांस्कृतिक कार्यक्रम ने बांधा समाँ..

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

बिलासपुर : उन्नत शिक्षा अध्ययन संस्थान बिलासपुर में आज स्वतंत्रता दिवस पूरे उत्साह व गरिमामय से  तरीके मनाया गया। इस अवसर पर संस्था के प्राचार्य ने ध्वजारोहण कर अपने उद्बोधन में कहा कि देश तो विकसित हो रहा पर हमें इस अनुरूप मानवीय मूल्यों को पहचान कर उसके विकास पर भी सतत रूप से कार्य करना होगा। सिंह ने प्रशिक्षार्थियों को संबोधित करते हुएु आगे कहा कि हमें हमारे नौनिहालों के उच्च गुणवत्ता युक्त शिक्षा के लिए पूरे लगन व निष्ठा से कार्य करने कृत संकल्पित होना होगा।


 विदित हो कि संस्थान में आज प्राचार्य महोदय की अध्यक्षता में जोर शोर व पूर्ण हर्षोल्लास के साथ स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में  विधिवत तरीके से ध्वजारोहण  के पश्चात महाविद्यालय परिसर में प्राचार्य प्रो. मनोज सिंह सहित समस्त आचार्यवृंद एवं प्रशिक्षार्थियों द्वारा वृहत  वृक्षारोपण किया गया।

तत्पश्चात संस्था के सभागार में सांस्कृतिक प्रभारी डॉ अजिता मिश्रा के निर्देशन में देश भक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित की गई जिसमें प्रशिक्षार्थियों एवं आचार्यों ने अपनी शानदार प्रस्तुति से दर्शकों को देशभक्ति के रंगों से सराबोर कर दिया।

जहाँ एम एड प्रशिक्षार्थी नंद कुमार साहू, सौरभ श्रीवास्तव,नवीन अग्रवाल,  श्रद्धा जार्ज, स्नेहलता अवस्थी, प्रदीप उपाध्याय की एकल प्रस्तुति सहित एम एड प्रशिक्षार्थियों की सामूहिक प्रस्तुति ने दर्शकों को झूमने के लिए मज़बूर कर दिया , वहीं डॉ छाया शर्मा,डॉ संजय आयदे, डॉ ए के पोद्दार, करीम खान, अभिषेक शर्मा, पवन पाण्डेय आदि आचार्यों आदि की प्रस्तुति ने भी खूब तालियाँ बटोरी।                                 

कार्यक्रम का संचालन प्रशिक्षार्थी द्वय सत्यम शर्मा एवं ज़ेबा तबस्सुम  द्वारा किया गया। आज के कार्यक्रम में प्राचार्य प्रो.मनोज सिंह सहित एम एड प्रभारी डॉ  रीमा शर्मा, बी एड प्रभारी श्रीमती प्रीति तिवारी, डॉ. बी.व्ही रमणाराव,  अंजना अग्रवाल, डॉ. छाया शर्मा, डॉ.अजीता मिश्रा,एन.एम. रिज़वी, डॉ. संजय आयदे,डॉ.ए.के.पोद्दार, डॉ नीला चौधरी, करीम खान,अभिषेक शर्मा, डॉ.सलीम जावेद,  डॉ.विद्याभूषण शर्मा, राजकुमारी महेन्द्र, पवन कुमार पाण्डेय, वंदना रोहिल्ला, रश्मि पाण्डेय, सोनल जैन,दुष्यंत चतुर्वेदी, निधि शर्मा, संतोषी फर्वी, अश्वनी भास्कर,कमल कुमार देवांगन, संजय कुमार जासवाल, सुखनंदन लाल साहू, भगवती कश्यप,  गीतू गुरुदिवान, जयेन्द्र कुमार मिरे, मुरारी लाल यादव, अभिनव, किशोर,पूनम, खिलेन्द्र आदि आचार्यवृंद एवं कार्यालयीन स्टाफ तथा संस्था के प्रशिक्षार्थी विशेष रूप से मौजूद रहें।

इस संदर्भ की जानकारी महाविद्यालय के आचार्य करीम खान ने दी।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *