89वें अखिल भारतीय अंतर रेलवे एथलेटिक्स प्रतियोगिता -2024 में द.पू.म. रेलवे महिला रेलवे टीम ने  प्राप्त किया प्रथम स्थान..

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

(गौतम बाल बोंदरे)  : बिलासपुर । 89वें अखिल भारतीय अंतर रेलवे एथलेटिक्स प्रतियोगिता-2024 का आयोजन उत्तर प्रदेश के रायबरेली शहर में दिनांक 09 से 11 अगस्त 2023 तक किया गया है । 

इस प्रतियोगिता में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की महिला एवं पुरुष टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया ।

भारतीय रेलवे की विजेता टीम में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की 10 महिला एवं 12 पुरुष खिलाड़ियों ने भाग लिया एवम जीतने में अहम भूमिका निभाई ।



 दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की इन महिला खिलाडियों में पूजा शर्मा ने हेप्टाथिओन ने प्रथम स्थान, किरन ने मराथन मेन दूसरा स्थान, योगिता ने शॉट –पुट में दूसरा स्थान, फ्लोरेंस बरला ने 400 मीटर में दूसरा स्थान एवं 200 मीटर में पांचवा स्थान, पूजा ने 800 मीटर में दूसरा स्थान एवं 1500 मीटर में चौथा स्थान, शिवानी ने डिसकुस थ्र्रोव में तीसरा स्थान, पूनम ने 1000 मीटर में तीसरा स्थान, मुन्नी देवी ने 5000 मीटर में चौथा स्थान एवं प्रीति ने 200 मीटर छठा स्थान प्राप्त किया गया ।

 इसी प्रकार पुरुष खिलाडियों में रितेश ओहरे ने 1500 मीटर मे प्रथम स्थान एवं भारतीय रेलवे में रिकॉर्ड दर्ज किया एवं 800 मीटर में चौथा स्थान, रवि ने हैमर थ्रो में प्रथम स्थान, हरीश ने 10000 मीटर में दूसरा स्थान, प्रिंके राज मिश्रा ने स्टीप्ले चेस में दूसरा स्थान, प्रदीप कुमार ने डिसकुस थ्रो ने तीसरा स्थान.

शक्ति सोलंकी ने शॉट –पुट में तीसरा स्थान, रवि ने 5000 मीटर में चौथा स्थान, अभिषेक द्रलल ने जवेलीन थ्रो में चौथा स्थान, दिनेश कुमार ने 10000 मीटर में एवं  शॉट –पुट में  चौथा स्थान प्राप्त किया गया । 

 भारतीय रेलवे के साथ ही दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा हमेशा से खेल एवं खिलाड़ियों को प्रोत्साहन दिया जाता रहा है । इसी का परिणाम है कि महिला एवं पुरुष खिलाड़ियों ने देश के साथ ही दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे का भी नाम रौशन किया है । इसके साथ ही साथ दक्षिण पूर्व रेलवे की अन्य खिलाड़ियों ने भी विभिन्न राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में अपनी छाप छोड़ी है ।

 भारतीय रेलवे की टीम एवं उसमें शामिल दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के खिलाड़ियों को उनके शानदार प्रदर्शन एवं उपलब्धि पर महाप्रबंधक, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे एवं अधिकारियों द्वारा बधाई दी गई है तथा भविष्य में और भी बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया गया ।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

August 2026
S M T W T F S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

Leave a Comment