किसान ने लगाया आरोप आए दिन होती है पोलायाकला उप सब्जी मंडी में मारपीट..

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

(मुकेश शर्मा) : सबसे ज्यादा राजस्व देने वाली पोलायाकला उप सब्जी मंडी आए दिन विवाद के कारण सुर्खियों में बनी रहती है परंतु इस मंडी में सुविधा के नाम पर धरातल कुछ भी नजर नहीं आता है।

ना तो इस मंडी में सीसीटीवी कैमरे की सुविधा है और ना ही किसानों के लिए मूलभूत सुविधाएं नजर आती है  जबकि इससे पहले भी यहां चोरी की कई वारदातें हो चुकी है परंतु  आज तक जिम्मेदारों के द्वारा ध्यान नहीं दिया गया  आज फिर उपसब्जी मंडी में किसान के साथ मारपीट का मामला सामने आया है।

अरनिया खुर्द के किसान कपिल परमार पिता हेमराज परमार उम्र 32 वर्ष निवासी अरनिया खुर्द ने आरोप लगाते हूए  बताया कि मैं प्याज विक्रय करने हेतु  पोलायकला मंडी में आया था जब मेरे प्याज की नीलामी हो गई ।

तब प्याज तुलाई के लिए अबरार ट्रेडर्स पर पहुंचा ओर प्याज तुलवाने लगा तो प्याज को गलत बताकर अबरार ट्रेडर्स के पाँच हिम्मालो के द्वारा मेरे साथ में विवाद किया गया और मेरे कपड़े फाड़ कर मेरी कोहनी आंख में चोट पहुंचाई  मै बडी मुश्किल से जान बचाकर भागा और हंड्रेड डायल की जब मेरी जान बच पाई।

जब इस पूरे घटनाक्रम पर मंडी प्रभारी जीतमल मेवाड़ा से जानकारी ली गई उन्होंने पूरे घटनाक्रम से पल्ला झाड़ लिया ओर अबरार ट्रेडर्स के संचालक मंडी के प्रभारी के द्वारा एक नही सुनी गई इससे यहाँ साफ जाहिर होता है कि लाखों रुपए का राजस्व देने वाली पोलायकला उप सब्जी मंडी में किसानों के लिए  क्या सुविधा होगी ।

और किस तरह का बर्ताव किया जाता होगा लेकिन मंडी के जिम्मेदारों के इस और कोई ध्यान नहीं दिया जाता है। पोलायकला चौकी प्रभारी रामेश्वर पटेल के द्वारा उक्त पूरे मामले में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की है।

पटेल ने कहा कि जो भी दोषी होगा उसके ऊपर कठोर कार्रवाई की जाएगी ताकि किसानों के साथ में आने वाले समय में ऐसी घटना घटित ना हो

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment