स्कूली बच्चों के साथ छेड़छाड़, शिक्षक व प्रधान पाठक निलंबित,कलेक्टर के निर्देश पर त्वरित कार्रवाई..

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

(जे के मिश्र) : बिलासपुर : शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला लमेर विकासखंड तखतपुर की छात्राओं ने कलेक्टर अवनीश शरण से शिकायत की थी  कि विद्यालय में शिक्षक  राम नारायण दुबे उनसे छेड़छाड़ करता है. कलेक्टर अवनीश शरण ने इसे गंभीरता से लिया और एसडीएम तखतपुर से इसकी जांच कराई गई.

जांच में पाया गया कि रामनारायण  दुबे शिक्षक के द्वारा इस प्रकार की घटना की गई है। इसकी सूचना दो माह पूर्व शाला के प्रधान पाठक  जय सिंह को भी थी किंतु उन्होंने उच्च अधिकारियों को सूचित नहीं किया गया।

दोनों के गंभीर कृत्य के कारण तत्काल प्रभाव से दोनों को निलंबित किया गया है। दोनों का मुख्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय तखतपुर नियत किया गया है।

संकुल समन्वयक प्रदीप कुमार माथुर के द्वारा इसकी सूचना उच्च अधिकारियों को नहीं दिए जाने के फल स्वरुप स्पष्टीकरण जारी किया गया है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *