निलंबित IAS रानू साहू के मायके में ACB/EOW ने दी दबिश..

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

गरियाबन्द :  छत्तीसगढ़ में आय से अधिक संपत्ति के मामले में ACB/EOW ने आज बड़ी कार्रवाई की है. निलंबित आईएएस समीर बिश्नोई, रानू साहू और राज्य प्रशासनिक सेवा की अधिकारी सौम्या चौरसिया के ठिकानों पर छापेमार कार्रवाई की गई है.

जिसमें छत्तीसगढ़ के अलावा राजस्थान और झारखंड में भी छापेमारी की गई है. ACB/EOW की टीम ने आज राजधानी रायपुर, दुर्ग, कोरबा और गरियाबंद में भी छापेमार कार्रवाई की है.

वहीं पाण्डुका में पूर्व IAS रानू साहू के मायके में भी EOW/ ACB ने दबिश दी है. तीन महीने में दूसरी बार EOW/ ACB ने रानू साहू के मायके में दबिश दी है. 2 गाड़ियों में सवार 10 से 12 लोगों की टीम ने रानू साहू के मायके में पहुंचकर छापेमार कार्रवाई शुरू की है.

घर में रखे सभी दस्तावेजों की की जांच की जा रही है, जिसमें बीते 4 सालों के भीतर खरीदे गए चल-अचल संपत्ति की भी जांच की जा रही है. इसके अलावा ही गरियाबंद के मैनपुर में भी खरीदे गए जमीन पर तलाब निर्माण भी EOW/ ACB रेडार में है.

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक ईओडब्ल्यू की करीबन 17 से अधिक टीम छत्तीसगढ़, राजस्थान और झारखंड में अलग-अलग जगहों पर रेड मारी है.

मामले में EOW/ ACB प्रदेश के भिलाई, रायगढ़, कोरबा, झारखंड, राजस्थान, कर्नाटक और बैंगलोर में छापेमारी कर रही है. प्रकरण में तीनों आरोपियों करोड़ों की आय से अधिक संपत्ति के ठिकानों पर जांच पड़ताल की जा रही है.

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment