ब्रेकिंग : हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में चुनाव का ऐलान, इस दिन आएंगे परिणाम..

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव का ऐलान हो गया है। निर्वाचन आयोग ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इलेक्शन का शेड्यूल बताया। जम्मू-कश्मीर में तीन चरणों में मतदान होगा, जबकि हरियाणा में एक ही राउंड में वोटिंग होगी।

दोनों के चुनाव नतीजे एक साथ ही 4 अक्टूबर को घोषित होंगे। जम्मू-कश्मीर में पहले राउंड के लिए नोटिफिकेशन 20 तारीख को होगा और 18 सितंबर को मतदान होगा।

दूसरे राउंड की वोटिंग 25 सितंबर और तीसरे राउंड की वोटिंग 1 अक्टूबर को कराई जाएगी।

अब हरियाणा की बात करें तो यहां एक ही राउंड में 1 अक्टूबर को मतदान होगा और 4 तारीख को ही जम्मू-कश्मीर के साथ ही नतीजे आएंगे।  हरियाणा में मतदाताओं की अंतिम सूची 27 अगस्त को जारी हो जाएगी। राज्य में 2.1 करोड़ मतदाता वोट डालेंगे।

राज्य में कुल 20 हजार 629 पोलिंग बूथ होंगे। सीईसी राजीव कुमार ने कहा कि इस बार हम बहुमंजिला इमारतों में भी पोलिंग बूथ इस बार बनाएंगे। इसके अलावा स्लम इलाकों में भी ऐसा किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि गुरुग्राम, फरीदाबाद और सोनीपत में ऐसा किए जाने की जरूरत थी, जिसका ध्यान रखा गया है। सभी बूथों में पानी, शौचालय, रैंप, वीलचेयर जैसी चीजों की व्यवस्था की जाएगी।

मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने कहा कि कश्मीर के युवाओं में इलेक्शन को लेकर उत्साह है। उन्होंने कहा कि हम 20 अगस्त को जम्मू-कश्मीर में मतदाता सूची जारी की जाएगी। वहां आवाम तस्वीरें बदलते देखना चाहती है। जम्मू-कश्मीर में 11,838 पोलिंग स्टेशन बनाए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि चुनाव को लेकर हम इस इंतजार में थे कि मौसम थोड़ा सुधर जाए। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर में 20 लाख युवा मतदान के लिए तैयार हैं। हमने 2024 के आम चुनाव में कश्मीर में चुनावी लोकतंत्र की बुनियाद बताई थी। अब उस पर इमारत तैयार करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि सभी उम्मीदवारों को बराबर सुरक्षा दी जाएगी।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

August 2026
S M T W T F S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

Leave a Comment