वतन की आन बान शान में.. झूमा नगर तिरंगे के सम्मान में,हर्षोल्लास से मनाया गया आज़ादी का पर्व…

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

(निर्मल अग्रवाल )  : मुंगेली – भारत माता की जय, वन्दे मातरम, 15 अगस्त अमर रहे जैसे गगनचुंबी नारों के उद्घोष, भारतीय संस्कृति और सभ्यता को सुशोभित करते बच्चों के सुंदर परिधान और नृत्य, विशाल जुलूस,  के साथ  अपने वतन की आन बान शान में और महान तिरंगे को सलामी देते हुए पूरे जोश जुनून और हर्षोल्लास के साथ आज़ादी का पर्व 15 अगस्त  मनाया गया। जिले के नगर पंचायत सरगांव में 78 वां स्वतंत्रता दिवस इस बार काफी विशेष रहा।

मुख्य कार्यक्रम नगर पंचायत सरगांव प्रांगण में आयोजित किया गया। ध्वजारोहण अपने निर्धारित समय पे कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पंचायत सरगांव के अध्यक्ष परमानंद साहू द्वारा किया गया ।

अपने उद्बोधन में परमानंद साहू  ने कहा कि स्वतंत्रता बलिदानों पर चलकर आई है इसे अक्षुण  बनाये रखना हर नागरिक की जिम्मेदारी है। कार्यक्रम की अगली कड़ी में नगर पंचायत मीटिंग हाल में आज़ादी के महत्व पर एक परिचर्चा आयोजित की गई जिसमें सभा में उपस्थित अधिकारी, कर्मचारी,वरिष्ठ नागरिकों व जनप्रतिनिधियों ने अपने अपने विचार व्यक्त किये ।

अध्यक्ष परमानन्द साहू द्वारा ” हो जाओ तैयार साथियों ” गीत के माध्यम से सभा मे नवउर्जा का संचार करते हुए समां बाधा गया।

साथ ही नगर पंचायत सरगांव में स्थित संत शिरोमणि गुरु रविदास शासकीय महाविद्यालय सरगांव में जनभागीदारी अध्यक्ष कैलाश ठाकुर,स्वामी आत्मनन्द स्कूल सरगांव में जनभागीदारी अध्यक्ष राम जुड़ावन साहू,कन्या हायर सेकंडरी स्कूल सरगांव में जनभागीदारी अध्यक्ष दविंदर कौंर, थाना सरगांव, तहसील सरगांव, विधुत मंडल सरगांव, कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय सरगांव, प्राथमिक शाला सरगांव, प्राथमिक शाला पीएमश्री साहू मोहल्ला सरगांव,सरस्वती शिशु मंदिर सरगांव, शासकीय प्राथमिक शाला खपरी में ध्वजारोहण किया गया।

समस्त विद्यालयों में ध्वजारोहण पश्चात अतिथियों का स्वागत, विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुतियां, व आयोजित कार्यक़म के विजेताओं  को पुरस्कार वितरण किया गया।

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर युवा वर्ग सरगांव के द्वारा भक्त माता कर्मा  मंदिर बस स्टैंड सरगांव में ध्वजारोहण कर भव्य बाईक रैली का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष परमानंद साहू ,पूर्व अध्यक्ष रामजुडावन साहू,राजकुमार साहू, पार्षद,राम कुमार कौशिक,विष्णु राजपूत, बंशी साहू,रवि साहू, युवा कृष्णा साहू,संजय साहू, दबेश साहू,गौरी शंकर साहू, राहुल साहू, दबेश साहू, चंद्रप्रकाश साहू,घनश्याम साहू, उदीत साहू, मुकेश साहू,राजू वर्मा,संदीप साहू,कैलाश साहू,गौरव साहू,संजू, गौतम, भागीरथी,संदीप,एवं समस्त युवा साथी उपस्थित रहे।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment