(गौतम बाल बोंदरे) : सचिन शर्मा की अध्यक्षता में आज नगर निगम अनियमित कर्मचारियों द्वारा नेहरू चौक में विरोध प्रदर्शन किया गया सचिन शर्मा ने कहा कि अनियमित कर्मचारियों को पूरा विश्वास था कि आज 15 अगस्त के उपलक्ष में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के द्वारा नियमितीकरण करने और ठेका प्रथा बंद करने की घोषणा अनियमित कर्मचारी के हित में की जाएगी ।
लेकिन ऐसी कोई भी घोषणा मुख्यमंत्री द्वारा नहीं की गई ।एक बार फिर अनियमित कर्मचारी अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहा और अनियमित कर्मचारी के मन में आक्रोश है अनियमित कर्मचारी के लिए आज 15 अगस्त में कोई भी घोषणा नहीं होने के कारण नगर निगम कर्मचारियों द्वारा नेहरू चौक में विरोध प्रदर्शन किया गया।
जल्द अनियमित कर्मचारियों का नियमितीकरण किया जाए और ठेका प्रथा बंद किया जाए अगर हमारी मांग सरकार द्वारा पूरी नहीं की जाती है तो बहुत बड़ा आंदोलन नगर निगम अनियमित कर्मचारियों द्वारा किया इसलिए मुख्यमंत्री जी से निवेदन है ।
कि इन सब का जल्द से जल्द नियमितीकरण किया जाए एवं निगम में ठेका प्रथा से कई सालों से जो कर्मचारी सेवा दे रहे हैं उनको ठेका प्रथा बंद करके विभाग से पेमेंट दिया जाए।



































Author: Deepak Mittal










Total Users : 8205924
Total views : 8245258