दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में 78 वां स्वतंत्रता दिवस पूरी गरिमा के साथ मनाया गया

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal


(गौतम बाल बोंदरे) बिलासपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, मुख्यालय, बिलासपुर सहित तीनों रेल मंडलों बिलासपुर, रायपुर एवं नागपुर में 78 वां स्वतंत्रता दिवस पुरी गरिमा व परंपरा के साथ दिनांक 15 अगस्त 2024 को मनाया गया । दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, मुख्यालय परिसर, बिलासपुर में प्रातः 09.00 बजे से  नीनु इटियेरा, महाप्रबंधक, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य आतिथ्य में मुख्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।
इस कार्यक्रम में सर्वप्रथम मुख्य अतिथि नीनु इटियेरा, महाप्रबंधक द्वारा प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त की अगुवाई में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया । तद्उपरांत उन्होंने रेल सुरक्षा बल के जवानों, सिविल डिफेन्स एवं सेन्टजांस एम्बुलेंस के द्वारा तैयार किये गये आकर्षक परेड का निरीक्षण किया ।

  इस अवसर पर मुख्य अतिथि नीनु इटियेरा ने 78 वां स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर सभी उपस्थित जनों को हार्दिक बधाई दी ।

इस अवसर पर रेलवे के सभी अधिकारीगण, यूनियन एवं संघों प्रतिनिधिगण, मीडिया के सदस्य, रेलकर्मी एवं उनके परिजन, स्कूलों के बच्चे तथा अन्य गणमान्य नागरिक भी बड़ी संख्या में उपस्थित थे ।

उन्होने अपने सम्बोधन में कहा है कि यह दिन संघर्ष, बलिदान और राष्ट्रनिर्माण की प्रेरणादायक कहानियों को पुनः जीवंत करता है । हमारी आजादी उन अमर शहीदों और देशभक्तों के बलिदान एवं त्याग का परिणाम है, जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपने प्राणत्याग दिए ।

आजादी के बाद हमारा देश हर दिन नए आयामों को छू रहा है । आज भारत दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है । भारतीय रेलवे देश की प्रगति में महत्वपूर्ण भूमिका निभारहा है । भारतीय रेल को देश की जीवन रेखा कहा जाता है । यह न केवल यात्रियों और माल का परिवहन करता है, बल्कि यह पूरे देश को एक सामान्य सूत्र में भी जोड़ता है । देश का हर नागरिक किसी ना किसी रूप से भारतीय रेल से जुड़ा है ।

               हमें गर्व है कि दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे का भारतीय रेल में एक अत्यंत विशिष्ट स्थान है । दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे सर्वाधिक माललदान व राजस्व अर्जन करने वाले जोनों में से एक है । दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के सभी रेलकर्मियों की मेहनत व प्रयास का परिणाम है कि वर्ष 2023-24 में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने 236 मिलियन टन माललदान किया है । मुझे विश्वास है कि, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे वर्ष 2024-25 में 260 मिलियन टन माललदान के लक्ष्य को भी प्राप्त कर लेगा ।

संरक्षित रेल परिचालन हमारी प्राथमिकता है । दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के सभी ट्रेनों एवं पेंट्रीकार में फायर अलार्म और स्मोक डिटेक्शन लगाए गए हैं । ट्रेनों में हॉट एक्सल का पता लगाने के लिए इस वर्ष विभिन्न जगहों पर हॉट एक्सल डिटेक्टर लगाने का कार्य किया जारहा है । दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के 222 स्टेशनों पर फायर अलार्म सिस्टम व 26 स्टेशनों पर सीसीटीवी लगाए गए हैं । झारसुगुड़ा से नागपुर मेन लाइन को ऑटोमैटिक ट्रेन प्रोटेक्शन सिस्टम “कवच” के दायरे में लाने का कार्य बहुत तेजी से आगे बढ़ रहा है ।
आने वाले समय में बढ़ती ट्रैफिक की जरूरतों के लिए मल्टी-ट्रैकिंग, गेज कनवर्ज़न, नई लाइन  परियोजनाओं पर तेजी से कार्य किए जा रहे हैं । गत वित्तीय वर्ष 2023-24 में हमने 142 किलो मीटर तथा 2024-25 में अभी तक 36 किलोमीटर रेल लाइन के कार्यों को पूरा किया है । गत वर्ष दक्षिण पूर्व मध्य रेलवेमें 136 किलोमीटर ऑटो सिग्नलिंग के कार्य को पूरा किया गया है, जो कि भारतीय रेलवे में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है । इस वर्ष भी अभी तक हमने 54 किलोमीटर ऑटो सिग्नलिंग के कार्य को पूरा कर लिया है ।

यात्रियों को सुरक्षित व आरामदायक यात्रा के साथ बेहतर सुविधा उपलब्ध कराना हमारा ध्येय है । अनारक्षित टिकट के लिए “यूटीएस ऑन मोबाइल एप”उपलब्ध है । महत्वपूर्ण स्टेशनों पर 25 लिफ्ट व 14 एस्केलेटर की सुविधा उपलब्ध कराई गई है । विभिन्न स्टेशनों पर 18 एस्केलेटर व 15 लिफ्ट की सुविधा उपलब्ध कराने का कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है । गत वर्ष विभिन्न स्टेशनों में 13 नए फूट ओवर ब्रिज लगाए गए तथा इस वर्ष अभी तक 3 नए फूट ओवर ब्रिज के कार्य को पूर्ण किया गया है । अमृत स्टेशन स्कीम के अंतर्गत बिलासपुर, रायपुर, एवं दुर्ग स्टेशनों का रिडेवलपमेंट तथा 47 रेलवे स्टेशनों का अपग्रेडेशन, ₹1880 करोड़ की लागत से किया जारहा है ।

रेल मदद एप पर प्राप्त होने वाली रेल यात्रियों की समस्याओं का मुख्यालय सहित तीनों रेल मंडलों में स्थापित वॉर रूम द्वारा त्वरित निराकरण किया जा रहा है । इस वर्ष ‘ऑपरेशन अमानत’ केतहत 677 यात्रियों के गुम हुए सामानों को यात्रियों को सौंपा गया जिसका मूल्य ₹1 करोड़ 74 लाख से अधिक है । महिला यात्रियों की सुरक्षा के लिए ‘मेरी सहेली’ की 12 टीमें कार्य कर रहीं हैं ।

पर्यावरण संरक्षण के प्रतिभी हम सजग हैं । हमारे सभी स्टेशन और कार्यालय भवनों मेंऊर्जा बचत वाली एलईडी लाइट और सीलिंग पंखे लगाए जारहे हैं । भिलाई स्थित 50 मेगावॉट सोलर पावर प्लांट से 24,200 टन कार्बन उत्सर्जन को कम करने में मदद मिली है । पिछले 3 वर्षों में हमने 9 लाख से भी अधिक वृक्षरोपित किएऔर इस वर्ष अभी तक 1.3 लाख वृक्षरोपित किए गए हैं ।

हम अपने कर्मचरियों के कल्याण हेतु हरसंभव प्रयास कर रहे हैं । हमारा ये मानना है कि हमारे कर्मचारी ही हमारी सबसे बड़ी ताकत हैं । इस वर्ष रेलकर्मियों के 1272 बच्चों को उच्चशिक्षा हेतु स्टाफ बेनीफिट फंड से लगभग ₹2 करोड़ 16 लाख का प्रावधान किया गया है । दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के विभिन्न विभागों में पदस्थ 1620 कर्मियों को प्रमोशन तथा एमएसीपी का लाभ दिया गया है । इसवर्ष 112 आश्रितों को अनुकंपा नियुक्ति दी गई है ।

रेल कर्मियों के बेहतर चिकित्सा सुविधा के लिए कार्य किए जा रहे हैं । सेंट्रल हॉस्पिटल बिलासपुर में ब्लड बैंक की शुरुआत की गई है एवं आधुनिक चिकित्सा उपकरण उपलब्ध कराए गए हैं । इसके अलावा रेलवे हॉस्पिटल मोतीबाग नागपुर में हेमोडायलिसिस व कीमोथेरेपी यूनिट के लिए ₹12 करोड़ की लागत से नए भवन का निर्माण किया जा रहा है ।

                 दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय और क्षेत्रीय स्तर पर अच्छा प्रदर्शन किया है । यह हम सभी के लिए गौरव की बात है कि कजाकिस्तान के अस्ताना में आयोजित एएसबीसी एशियन अंडर-22 और यूथ बॉक्सिंग चैंपियनशिप में हमारी रेलवे की खिलाड़ी पूनम ने स्वर्ण पदक जीता है । और अभी हाल ही में अखिल भारतीय अंतर रेल पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप 2024 में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की टीम को रनर अप के खिताब से नवाजा गया है ।

इस स्वतंत्रता दिवस पर हमें अपने उन सैनिकों और सुरक्षा बलों की भी सराहना करनी चाहिए, जो देश की सीमाओं की रक्षा के लिए निरंतर समर्पण के साथ काम कर रहे हैं । उनकी वीरता और त्याग की वजह से ही हम एक सुरक्षित और शांतिपूर्ण जीवन जी पा रहे हैं ।

हमारे सिविल डिफेंस, स्काउट एण्ड गाइड तथा सेंट जॉन एंबुलेंस के वालिन्टियर्स किसी भी परिस्थितियों से निपटने के लिए तैयार रहते हैं, मैं उनको धन्यवाद देती हूँ । दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे महिला कल्याण संगठन द्वारा सराहनीय कार्य किये जा रहे है । मैं उनको धन्यवाद देती हूँ ।

आगे उन्होने यूनियन तथा संघों के पदाधिकारियों व सदस्यों को उनके बहुमूल्य सुझावों व सहयोग के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि उनकी सक्रियता और सहभागिता के कारण हमें अपने कार्यों में सुधार हेतु सहयोग मिलता रहता है ।

अंत में उन्होने सभी रेलकर्मियों एवं उनके परिवारजनों के सुखद भविष्य की मंगलमय कामना एवं सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देता हुए अपने सम्बोधन को विराम दिया ।

इस अवसर पर रेलवे सुरक्षा बल द्वारा तैयार डॉग शो का भी आयोजन किया गया, जिसमें रेलवे सुरक्षा बल के डॉग ने मादक पदार्थो को सूंघकर पहचान करना, चोरी के सामानों का पता लगाना जैसी हैरतअंगेज कारनामों का प्रदर्शन कर उपस्थितजनों से खूब वाहवाही बटोरी ।

कार्यक्रम के अंत में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए पुरस्कार की घोषणा के साथ कार्यक्रम की समाप्ति की घोषणा की गई । दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा स्वतंत्रता दिवस समारोह गरिमापूर्वक सभी मंडलो, फील्ड कार्यालयो एवं वर्कशापों में मनाया गया ।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *