पोलायकला के मनकामनेश्वर महादेव मंदिर से निकाली गई  कलश यात्रा..

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

जगह-जगह श्रावण मास में श्रद्धा और आस्था का संगम देखने को मिल रहा है हर कोई श्रद्धालु बिलपत्र दूध दही चढ़ाकर तो कोई कावड़ कलश यात्रा निकाल करके भोले बाबा को प्रसन्न करने में लगे हुए हैं ऐसा ही भक्तिमय वातावरण आज पोलायकला हनुमान गढ़ी स्थित मनकामेश्वर महादेव मंदिर पर देखने को मिला जहां पर हर  महिला पुरुष श्रद्धालु पीले वस्त्र  धारण करके भोले की भक्ति मे रमता हुआ।

दिखाई दिया मस्तक पर कलश रख  करके बोल बम के जयकारों के साथ में चलो रे कावड उठाओ भक्तो भोले के दर पर जाना है भजन पर महिलाएं नृत्य करती हुई दिखाई दी ।

यह कलश यात्रा नगर के मनकामनेश्वर महादेव मंदिर से पूजा अर्चना करके नगर के प्रमुख मार्गो से होते हुए प्रसिद्ध शानेश्वर ओंकारेश्वर महादेव मंदिर पर पहुंची जहां पर चल रहे सहस्त्रधारा रुद्राभिषेक में सम्मिलित होकर ओम नमः शिवाय के जयकारों से पूरा मंदिर प्रांगण गूंजायमान कर दिया।

नगर परिषद अध्यक्ष पवन राजकुमार के द्वारा कलश यात्रा का पुष्प वर्षा करके भव्य स्वागत किया गया  महाकाल मित्र मंडल के द्वारा शानेश्वर ओंकारेश्वर महादेव मंदिर पर शस्त्रधारा रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया था जिसमें नगर के नागरिक बड़ी संख्या में धर्म लाभ लेने के लिए पहुंचे।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *