
नक्सलियों ने एक बयान जारी किया है, जिसमें हाल के प्रेशर बम विस्फोट में मारे गए ग्रामीणों के लिए माफी मांगी गई है। इस बयान में उन्होंने स्पष्ट किया है।
कि इन बमों का उद्देश्य सुरक्षा बलों को निशाना बनाना था, और उनका इरादा ग्रामीणों को नुकसान पहुंचाने का नहीं था।
नक्सलियों ने ग्रामीणों को पहले से ही जंगल और रास्तों से दूर रहने की चेतावनी दी थी, फिर भी इस दौरान कुछ गलतियां हुईं, जिसके लिए उन्होंने प्रभावित परिवारों से माफी मांगी है।
साथ ही, उन्होंने मीडिया पर आरोप लगाया है कि कुछ पत्रकार उनकी छवि को खराब कर रहे हैं और दुष्प्रचार फैला रहे हैं।
उन्होंने पत्रकारों को यह नसीहत दी है कि वे अपने काम में सुधार लाएं और सही खबरें ही सामने लाएं। माओवादियों का दावा है कि उनका उद्देश्य जनता को नुकसान पहुँचाना नहीं है, और वे केवल अपनी लड़ाई लड़ रहे हैं।
इस बयान से नक्सल प्रभावित क्षेत्र की जटिलता और वहां की परिस्थितियों की गंभीरता का अंदाजा लगाया जा सकता है।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8235618
Total views : 8282929