
रायगढ़ जिले में जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया था आयोजित जन समस्या शिविर में अधिकारियों की लापरवाही का एक वीडियो सोशल मीडिया पर भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष द्वारा वीडियो जारी किया गया जिसमें वे कहे रहे है ।
कि अधिकारी शिविर के निर्धारित समय से पहले ही वहां से चले गए, जिससे लोगों की समस्याएं अनसुलझी रह गईं।
युवा मोर्चा अध्यक्ष रवि भगत ने बताया कि शिविर के दौरान कई महत्वपूर्ण मुद्दे सामने आए थे, लेकिन अधिकारियों के जल्दी चले जाने से इन समस्याओं का समाधान नहीं हो पाया। रवि भगत ने उन लोगों की शिकायतें और समस्याएं भी शामिल की हैं जो शिविर में उपस्थित थे।
इस वीडियो के माध्यम से उन्होंने स्थानीय प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया है और अधिकारियों के समय पर उपस्थित न रहने की घटना की आलोचना की गई है।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8216046
Total views : 8257840