पुल एवं सड़क निर्माण में धोखाधड़ी पर आरोपी एसडीओ एवं उप अभियंता गिरफ्तार…..

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

मुंगेली -पथरिया विकासखण्ड के ग्राम अमलीकापा पंचबहरा मार्ग में पुल एवं सड़क निर्माण में धोखाधड़ी प्रकरण में आरोपी लोक निर्माण विभाग सेतु निर्माण बिलासपुर के एसडीओ  एच. सी. वर्मा तथा उप अभियंता नंदन चंद्राकर को गिरफ्तार किया गया है।


गौरतलब है कि शासन की योजना के अनुरूप ग्राम अमलीकापा  पंचबहरा मार्ग में मनियारी नदी पर पुल एवं सड़क निर्माण में दोनों इंजीनियरों ने आर्थिक लाभ के उद्देश्य से धोखाधड़ी करते हुए भूस्वामी बिलासपुर निवासी नरेश सिंह ठाकुर से मिलकर भू-अर्जन का प्रस्ताव तैयार कर प्रस्तुत किया था। मामला संज्ञान में आने पर कलेक्टर  राहुल देव द्वारा जांच के निर्देश दिए गए थे।

उक्त निर्देश के परिपालन में भू-अर्जन अधिकारी पथरिया द्वारा टीम गठित कर जांच किया गया। जांच में पाया गया कि शासन को 17 लाख 38 हजार 289 रुपए की आर्थिक क्षति पहुंचने की मंशा से धोखाधड़ी की गई।

संबंधित तहसीलदार के लिखित शिकायत पर आरोपियों के विरूद्ध थाना जरहागांव में अपराध पंजीकृत करते हुए प्रकरण को विवेचना में लिया गया और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गिरिजा शंकर जायसवाल द्वारा आरोपियों को शीघ्र धरपकड़ करने के निर्देश दिए गए।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  पंकज पटेल व एसडीओपी जरहागांव नवनीत पाटिल के नेतृत्व में टीम द्वारा आरोपियों को पकड़कर विधि अनुरूप कार्यवाही की जा रही है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *