स्वामी आत्मानंद स्कूलों में भी दिखी हरेली तिहार धूम..

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

चिरमिरी : स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूल नवापारा पोड़ी चिरमिरी में प्राचार्य श्री शुभम अग्रवाल की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ का पहला त्यौहार हरेली बड़े ही होल्लास एवं उत्साहपूर्वक अनाया गया ।

हरेली तिहार पूरे छत्तीसगढ़ में बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है आचार्य द्वारा पुरे विद्यालय परिवार को हरेली की शुभकामनाएं भी दी । तत्पश्चात् पौधारोपण के साथ छोटे छोटे बच्चों के द्वारा रंगारंग कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया जहाँ, माध्यमिक वर्ग के बच्चों द्वारा हिन्दी कविता का वाचन के साथ ही विभिन्न तरह के खेलकूद में हिस्सा लेकर अपनी कला और प्रतिभा को प्रदर्शित किया ।

हरेली त्यौहार के आयोजन के साथ ही विद्यालय परिवार द्वारा देश के सैनिकों के लिए राखियां भी भेजी  और राज्य के साथ पुरे देश में भाई चारा की परम्परा कायम रहें इसकी भी ईश्वर से प्रार्थना की ।

बहरहाल कार्यक्रम को सर्व प्रथम से लेकर अंतिम तक अपनी भूमिका निभाते हुए विद्यालय के व्याख्याता श्री नीरज सोनी, श्रीमती नेहा जैन, दीपाली कश्यप, सुनीता राजवाड़े, श्री अभिषेक शाह, प्रिया सिंह, बी०एन० उपाध्याय, श्रीमती अंशुल वर्मा, प्रांजली गुप्ता, सत्यार्थ पाण्डेय, रितिका बामी, अनिल कुमार, हर्षिता सिंह, कृतिका, मनमोहन सिंह, दीप पोद्दार,जैद‌खान,प्रियंका, दशरथ पोर्ते तथा समस्त विद्यालय परिवार का विशेष योगदान रहा ।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment