डिप्टी CM के भांजे की मिली लाश,15 घंटे बाद रेस्क्यू टीम ने ढूंढी लाश..

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

कबीरधाम : छत्तीसगढ़ के  डिप्टी सीएम अरुण साव के भांजे तुषार साहू का शव रानीदहरा जलप्रपात से मिल गया है। कल शाम से ही तलाशी का काम चल रहा था, आज सुबह फिर से तलाशी शुरू हुई।

जिसके बाद शव को बरामद किया जा सका। आपको बता दें तुषार साहू दोस्तों के साथ एक पिकनिक मनाने गया था। पिकनिक के दौरान तुषार लापता हो गए थे।

उनकी तलाश में प्रशासन ने बड़े पैमाने पर अभियान चलाया था। तुषार चिल्फी-सरोदा दादर से लौटकर रानीदहरा घूमने गए थे। शाम 4 बजे के आसपास वे वॉटरफॉल में लापता हो गए थे । स्थानीय पुलिस और गोताखोरों की टीम ने तुरंत खोज अभियान शुरू किया।

लेकिन उन्हें तुरंत तुषार का कोई सुराग नहीं मिला। मशक्कत और खोजबीन के बाद आज सुबह ये खबर आई कि तुषार का शव जलप्रपात में मिल गया है। वहीं तुषार की उम्र 21 साल बताई जा रही है।

कबीरधाम जिला मुख्यालय से 35 किलोमीटर दूर स्थित रानीदहरा जलप्रपात घूमने आए थे। ये सभी दोस्त लगभग 4 बजे एक साथ वाटरफॉल में नहा रहे थे, तभी तुषार साहू अचानक डूबने लगे। दोस्तों को लगा नहा रहा है, लेकिन युवक पानी के तेज बहाव में नीचे गहरे खाई में बहकर डूब गए, जिसे उसके दोस्तों ने बचाने का प्रयास किया। लेकिन, नहीं बंचा पाए।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *