एनएमडीसी किरंदुल के  चैकडैम की होगी जांच – कलेक्टर ने दिये आदेश 

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

दंतेवाड़ा  –दंतेवाड़ा जिले के बैलाडीला क्षेत्र में 21 जुलाई  को हुई भारी वर्षा के कारण एनएमडीसी किरंदुल परियोजना की 11 सी खदान में स्थित सम्प टैंक की पूर्वी दीवार के बह जाने के कारण पानी के सैलाब से किरंदुल के वार्ड नम्बर 1 ,3,4,5,6 और 18 नंबर वार्ड में रह रहे लोगों के मकानों में एनएमडीसी किरंदुल परियोजना का आयरन ओर के ब्लूडस्ट का मलबा भारी पानी के तेज बहाव के साथ घरों में घुस गया था ।

किरंदुल में आई इस भीषण आपदा को संज्ञान में लेते हुए दंतेवाड़ा कलेक्टर ने उक्त घटित घटना की जांच हेतु जांच समिति का गठन किया है ।

जिसमे राजेश कुमार पात्रे अपर कलेक्टर दंतेवाड़ा को अध्यक्ष एवं विवेक चंद्रा अनुविभागीय दंडाधिकारी बड़े बचेली को सचिव बनाया गया हैं एवं हुलेश्वर नाथ खूंटे तहसीलदार कटेकल्याण ,राजेश कुमार बेक कार्यपालन अभियंता जलसंसाधन विभाग दंतेवाड़ा ,चबीलेश्वर मौर्य खनन अधिकारी ,एवं प्रवीण समस्व अनुविभागीय अधिकारी ग्रामीण यांत्रिकी विभाग दंतेवाड़ा को जांच समिति का सदस्य बनाया गया है ।

गठित जांच समिति एक सप्ताह के भीतर निम्न बिंदुओं पर जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत करेंगे – कि बांध टूटने की घटना किन परिस्थितियों में हुई हैं एवं उक्त बांध का निर्माण कब क्यों और कौन सी भूमि पर किया गया था ।

एवं उक्त बांध के निर्माण में क्या सक्षम एवं तकनीकी अनुमति ली गई थी । इस पानी के सैलाब से कितने लोग प्रभावित हुए ।एवं उक्त बांध का प्रबंधन कैसे किया जाता हैं ।एवं भविष्य में इस आपदा को रोकने के क्या उपाय किये जा सकते है ।एवं कोई अन्य बिंदु जो उक्त घटना के लिए आवस्यक हो ।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

August 2026
S M T W T F S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

Leave a Comment