शराब की तस्करी कराने वाला निलंबित आरक्षक अब बर्खास्त..

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

बिलासपुर : रविवार की रात मोपका पुलिस को देसी शराब की तस्करी की सूचना मिली, जिस पर जवानों ने मोपका चौक पर घेराबंदी की। इस दौरान सकरी थाने में पदस्थ आरक्षक नीलकमल राजपूत पर शराब की तस्करी कराने का आरोप लगा।

मामले में आरक्षक को निलंबित कर दिया गया था, लेकिन अब एसपी रजनेश सिंह ने उसे बर्खास्त करने का आदेश जारी कर दिया है।

मोपका पुलिस ने रविवार की रात देसी शराब की तस्करी की सूचना पर मोपका चौक पर घेराबंदी की। पुलिस ने चिल्हाटी मोड़ से आ रही रेनाल्ट कार को रोककर बलराम यादव (51) और नवीन बोले उर्फ भज्जी (34) को हिरासत में लिया।

कार की तलाशी में पांच बोरियों में 480 पाव देसी शराब मिली। पूछताछ में नवीन ने बताया कि वह सकरी थाने में पदस्थ आरक्षक नीलकमल राजपूत के कहने पर शराब लेकर आ रहा था। चौकी प्रभारी ने तत्काल इसकी सूचना अधिकारियों को दी।

आरक्षक को जब यह पता चला कि शराब पकड़ी गई है, तो वह पेट्रोलिंग वाहन छोड़कर भाग निकला। एसपी रजनेश सिंह ने पहले उसे निलंबित कर दिया था और बाद में अधिकारियों की रिपोर्ट के आधार पर गुरुवार को उसे बर्खास्त कर दिया।

शराब से भरी कार में मिली पुलिस की वर्दी और बैंक पासबुक
शराब जब्त करने के बाद पुलिस ने कार की बारीकी से तलाशी ली। इस दौरान कार में पुलिस की वर्दी, एक प्लास्टिक का केन, एक प्लेट जिसमें पुलिस लिखा हुआ था, आरक्षक का बैंक खाता, चेकबुक, आइकार्ड, डेबिट कार्ड और गैस कार्ड मिला। इसके अलावा, आरक्षक ने एक आवेदन एसपी के नाम पर लिखा था, जिसमें तखतपुर थाने से सकरी स्थानांतरित करने का अनुरोध किया गया था। पुलिस ने इन सबको भी जब्त कर लिया है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

August 2026
S M T W T F S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

Leave a Comment