रक्षाबंधन पर डाक विभाग द्वारा जारी किया गया विशेष लिफाफा,राखी पोस्ट करने के लिए शहर में लगी पीली पेटियां..

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

रायगढ़ : आगामी रक्षाबंधन के पावन पर्व पर बहनों की राखियाँ को भाइयों तक पहुँचाने के लिए विशेष राखी लिफाफा डाक विभाग द्वारा प्रिंट करवाकर छत्तीसगढ़ के सभी प्रधान डाकघर एवं उप डाकघरों में बिक्री हेतु उपलब्ध करवाया गया है.

जिसका मूल्य 10 रूपये रखा गया है। यह लिफाफा खरीदकर तुरंत स्पीड पोस्ट/ पंजीकृत एवं साधारण डाक से भेजने हेतु उपयोग में लाया जा सकता है।


इसके साथ ही राखी डाक पोस्ट किये जाने हेतु पीले रंग की विशेष पत्र पेटियां रायगढ़ चक्रधर नगर उप डाकघर, सदर बाजार उपडाकघर, सत्तीगुडी चौक एवं चक्रधरनगर चौक पर लगाई गई हैं।

डाक विभाग द्वारा जनसामान्य से आग्रह किया गया है कि वे अपना राखी डाक को पीले रंग के विशेष पत्र पेटी में ही डालें। राखी डाक के लिफाफे में पाने वाले का पूर्ण पता सहित पिनकोड स्पष्ट व साफ  अक्षरों में लिखें ताकि राखी डाक का शीघ्र निपटान किया जा सके।

इस हेतु प्रधान डाकघर रायगढ़ में निर्धारित काउंटर पर ही राखी डाक स्वीकार करने की व्यवस्था भी की गई है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *