वसुंधरा सम्मान से सम्मानित होंगे  डा.विश्वेश ठाकरे ,14 अगस्त को  आयोजित होगा  समारोह..

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

रायपुर ।कीर्तिशेष देवीप्रसाद चौबे की स्मृति में स्थापित एवं लोकजागरण के लिए प्रदत्त वसुंधरा सम्मान इस वर्ष सुपरिचित पत्रकार-लेखक डा.विश्वेश ठाकरे को प्रदान किया जाएगा ।सुविख्यात पत्रकार दिवाकर मुक्तिबोध की अध्यक्षता में गठित निर्णायक समिति के सदस्यों सर्वश्री ,ई.वी.मुरली, देवेंद्र गोस्वामी, राजेंद्र सोनबोईर आलोक तिवारी, डा.रक्षा सिंह, श्वेता उपाध्याय, परविंदर सिंह ,राघवेंद्र प्रताप सिंह, वसुंधरा सम्मान के संयोजक विनोद मिश्र, आयोजन समिति के अध्यक्ष डा.अरुण कुमार श्रीवास्तव, स्वागत समिति के अध्यक्ष नरेंद्र बंछोर ,सचिव मुमताज़ ने इस निर्णय की जानकारी दी है।वसुंधरा सम्मान का यह निरंतर 24 वां आयोजन है।सम्मान समारोह स्व. देवी प्रसाद चौबे की 48 वीं पुण्य तिथि के अवसर पर बुधवार 14 अगस्त 2024 को दोपहर 3.30 बजे  महात्मा गांधी कला मंदिर ,सिविक सेंटर भिलाई में आयोजित किया जाएगा ।


निर्णायक समिति ने अपने वक्तव्य में कहा है कि डा.विश्वेश ठाकरे छत्तीसगढ़ के प्रतिष्ठित पत्रकार हैं जिनका राज्य की पत्रकारिता में  महत्वपूर्ण योगदान है।वे विगत तीस वर्षों से पत्रकारिता एवं लेखन के क्षेत्र में सक्रिय हैं ।विश्वेश ठाकरे की प्रारंभिक शिक्षा बिलासपुर में हुई है।उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से बैचलर एवं मास्टर डिग्री हासिल किया तथा जनसंचार में पीएचडी किया है।

1996 से 2008 तक रायपुर से प्रकाशित अनेक प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में रिपोर्टर तथा चीफ रिपोर्टर के रुप में कार्य कर चुके हैं। 2008 से लेकर 2018 तक रायपुर के अनेक टीवी चैनलों में विशेष संवाददाता के रुप में  जनहित की अनेक खोजपरक खबरों का लेखन- संपादन किया है।2018 से 2021 तक रायपुर के एक प्रतिष्ठित हिंदी दैनिक के रिजनल स्टेट एडिटर के रुप में वे रचनात्मक पत्रकारिता के प्रति समर्पित रहे हैं।

वर्तमान में रायपुर में एक दैनिक समाचार पत्र के संपादक के रूप में पत्रकारिता के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहे हैं।डा. विश्वेश ठाकरे का एक कविता संग्रह – पंखों पर लिखी आयतें भी प्रकाशित हो चुका है।उन्हें पूर्व में छत्तीसगढ़ी राजभाषा आयोग अलंकरण, मीडिया विमर्श सम्मान जैसे प्रतिष्ठित सम्मान प्रदान किए जा चुके हैं।डा. विश्वेश ठाकरे छत्तीसगढ़ राज्य में पत्रकारिता और साहित्य की मिली जुली परम्परा का प्रतिनिधित्व करते हैं।


संस्कृति विभाग छत्तीसगढ़ शासन के सहयोग से यह समारोह लोकजागरण की संस्था’ ” वसुंधरा “,श्री चतुर्भुज मेमोरियल फाउंडेशन ,भिलाई इस्पात संयंत्र आफिसर्स एसोशिएशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है।


उक्ताशय की जानकारी देते हुए आयोजन समिति की सचिव मुमताज ने बताया कि
विगत वर्षों में स्व. रमेश नैयर,स्व.श्याम लाल चतुर्वेदी, स्व.कुमार साहू, स्व.बसंत कुमार तिवारी, स्व.विनोद शंकर शुक्ल, स्व. शरद कोठरी, स्व.बबन प्रसाद मिश्र, डा.हिमांशु द्विवेदी, दिवाकर मुक्तिबोध, आशा शुक्ला, गिरिजाशंकर, ज्ञान अवस्थी, श्याम वेताल, अभय किशोर,डा.सुशील त्रिवेदी, गिरीश पंकज, बी.के.एस.रे,प्रकाश दुबे, स्व.तुषार कांति बोस,ई.वी.मुरली, सतीश जायसवाल ,लीलाधर मंडलोई एवं सुधीर सक्सेना को वसुंधरा सम्मान से सम्मानित किया जा चुका है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *