
बालोद : नशीली दवाई अल्प्राजोलम,ट्रामाडोल नशीली गोलीयों के फार्मा कंपनी के मुख्य तस्कर ड्रग लाइसेंसी पटना (बिहार )से बालोद पुलिस ने गिरफ्तार किया है आरोपी के कब्जे से बैंक खाता का एटीएम कार्ड,ड्रग लाइसेंस,इनवॉइस,मोबाइल को पूर्व में भी इसी प्रकरण में 02 आरोपी विश्वपति गोराई बालोद निवासी धर्मेंद्र यादव भी नशीली गोली की तस्करी में जेल की सजा काट चुका है
पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज रामगोपाल गर्ग के निर्देशन पर पुलिस अधीक्षक एस.आर.भगत के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार जोशी व पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बालोद देवांश सिंह राठौर के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी बालोद निरीक्षक रविशंकर पाण्डेय को क्षेत्र में युवाओं के द्वारा नशीली दवाईयों के सेवन की शिकायत मिलने से वरिष्ठ अधिकारीयों के द्वारा कार्यवाही करने हेतु मार्गदर्शन देकर निर्देशित किया गया।
जिसके परिपालन में लगातार टीम बनाकर अवैध नशीली दवाई का बिक्री करने वाले तस्करो के लिये मुखबीर तैनात किया गया था,29.05.2024 को सूचना मिला कि ग्राम पडकीभाठ बायपास रोड की ओर 2 व्यक्ति एक मोटर सायकल क्रमांक CG24F7028 में अधिक मात्रा में नशीली दवाई रखे है उसे बेंचने खपाने के लिए ग्राहक तलाश कर रहे ग्राम पडकीभाठ बायपास रोड में तांदुला नदी पुल के ऊपर 2 व्यक्ति खडे दिखे.
जिन्हे संदेह के आधार पर उनके पास जाकर नाम पता पूछने पर अपना अपना नाम विश्वपति गोराई तथा धर्मेन्द्र यादव बालोद निवासी होना बताया मोटर सायकल में रखे दो सफेद रंग की प्लास्टिक बोरी में भरे हुए वस्तु के सबंध में पूछने पर गोल मटोल जवाब देने लगा जो संदेह उत्पन्न होने पर दोनो व्यक्ति के पास रखे (खुद के) मोटर सायकल क्रमांक CG24F7028 में रखे 2 सफेद रंग की प्लास्टिक बोरी को बारी-बारी खोलकर तलाशी लिया गया एक बोरी में काला ब्राउन रंग के कार्टून में भरा हुआ (1) ALPRAZOLAM TABLETS 12 पैकेट (2) ALPRAZOLAM
TABLETS -07 पैकेट (3) TRAMADOL ~ CAPSULS- 21 पैकेट मिला तथा दूसरे सफेद रंग की बोरी को खोलने पर उसके अंदर काला भूरा नीला रंग के दो कार्टून में भरा हुआ TRAMADOL CAPSULS- 72 पैकेट मिला जिसे मौके पर तौल कराने पर मादक पदार्थ नशीली टेबलेट एवं कैप्सूल का जुमला वजन 10.718 किलो ग्राम होना जिसकी कीमती 144300 रुपये मोटर सायकल क्रमांक CG24F7028 की कीमती 20000 रू.कुल जुमला रकम 164300 रू.को जप्त कर कब्जा पुलिस लेकर आरोपी विश्वपति गोराई एवं धर्मेन्द्र यादव के विरूद्ध थाना बालोद में अपराध क्रमांक 290/2024 धारा 22 (सी) एन.डी.पी.एस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफतार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया था।
नशीली दवाई के मुख्य सप्लायर के संबंध में जानकारी प्राप्त कर एक स्मॉल टीम बिहार जाने हेतु एसडीओपी देवांश सिंह राठौर के नेतृत्व में निरीक्षक रविशंकर पाण्डेय सउनि धरम भुआर्य,आरक्षक भाेप सिंह साहू,आरक्षक पूरन देवांगन को बिहार रवाना किया गया,टीम द्वारा प्रकरण के मुख्य आरोपी राजीव कुमार के फार्मा के संबंध में जानकारी प्राप्त कर थाना पाटलिपुत्र थाना कदमकुवां थाना पीरबाहोर क्षेत्र में लगातार रेकी कर लोकल वेशभूषा में कई मेडिकल फार्मा जाकर घनी आबादी में त्रिशूल फार्मा को ढूंढ कर उसे चिन्हांकित किया गया।
लेकिन फार्मा का दुकान बंद होने से आरोपी की जानकारी नहीं मिल पा रही थी,तकनीकी आधार पर आरोपी राजीव कुमार के घर का पता साजी हेतु उस क्षेत्र में कैंप कर उसे टीम द्वारा घेराबंदी कर पकड़ा गया आरोपी राजीव कुमार से पूछताछ करने पर उसने त्रिशूल फार्मा नाम से एक मेडिकल फर्म पटना से 120 किलो मीटर दुर नवादा (बिहार) में जाकर खोला था ताकि नशीली दवाई का खरीदी बिक्री कर सके टीम द्वारा नवादा जाकर फर्म की तलाशी लेने पर फर्म में किसी भी प्रकार का दवाई ड्रग लाइसेंस या उससे संबंधित दस्तावेज नहीं मिला पूछताछ में यह तथ्य सामने आया की त्रिशूल फार्मा का उपयोग सिर्फ प्रतिबंधित दवाई कम्पनी से खरीदने के लिए करता था।फार्मा केवल कागजात में था, वास्तविक रूप से संचालित नहीं हो रही थी आरोपी आस्वस्त था कि कभी उसके फर्म में रेड कार्यवाही होने से कोई पकड़ाएगा नही,आरोपी राजीव कुमार से प्रकरण के आरोपी विश्वपति गोराई बालोद निवासी ने त्रिशूल फार्मा नवादा (बिहार )के नाम से करीबन छः लाख की प्रतिबंधित दवाई मंगवाया था।
उक्त प्रकरण में बिहार जाने वाली टीम में एसडीओपी देवांश सिंह राठौर थाना प्रभारी निरीक्षक रविशंकर पाण्डेय सउनि धरम भुआर्य आरक्षक भोपसिंह साहू पूरन देवांगन तकनीकी टीम आरक्षक मिथलेश यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
जप्त समाग्री बैंक खाता का एटीएम कार्ड त्रिशूल फार्मा का ड्रग लाइसेंस नसीली दवाई खरीदी का बिल मोबाइल फोन जप्त किया गया है।
आरोपी का नाम पता,राजीव कुमार पिता प्रहलाद प्रसाद उम्र 43 पता फ्लैट 301 विश्राम अपार्टमेंट पाटलिपुत्र कॉलोनी थाना कृष्णा पूरी जिला पटना बिहार स्थाई पता दरियापुरी गोला धोबी गली थाना कडमकुंवा जिला पटना बिहार।
Author: Deepak Mittal









Total Users : 8179937
Total views : 8211205