निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न हुआ विभिन्न पदों पर भर्ती हेतु अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन..

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

बालोद : संयुक्त जिला कार्यालय बालोद में राजस्व विभाग के अंतर्गत सहायक ग्रेड 03 स्टेनोटायपिस्ट वाहन चालक भृत्य अर्दली चैकीदार फर्रास प्रोसेस सर्वर के कुल 91 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती की प्रक्रिया के अंतर्गत अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन आज निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से सम्पन्न हुआ।

उल्लेखनीय है कि उक्त पदों पर सीधी भर्ती हेतु आवेदकों के शैक्षणिक योग्यता के प्राप्तांकों के आधार पर 01 पद के विरुद्ध 10 अभ्यर्थियों को दस्तावेजों के भौतिक सत्यापन हेतु आमंत्रित किया गया था।संयुक्त जिला कार्यालय में अलग-अलग पदों के लिए अभ्यर्थियों के दस्तावेजों के सत्यापन हेतु अलग-अलग कक्ष बनाए गए थे।

जिसके अंतर्गत आज सत्यापन के दूसरे दिन जनदर्शन कक्ष में सहायक ग्रेड 03 एवं स्टेनो टायपिस्ट कक्ष क्रमांक 35 में वाहन चालक कक्ष क्रमांक 31 में भृत्य कक्ष क्रमांक 44 में अर्दली फर्रास कक्ष क्रमांक 53 में चौकीदार कक्ष क्रमांक 43 में प्रोसेस सर्वर पदों के लिए अभ्यर्थियों का सत्यापन किया गया।

दस्तावेज सत्यापन के नोडल अधिकारी सुरेश साहू ने बताया कि आज दूसरे दिन भी विभिन्न पदों के लिए अधिकांश अभ्यर्थियों ने अपने मूल दस्तावेजों के साथ उपस्थित होकर भौतिक सत्यापन करवाया है।

कलेक्टर इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल के निर्देशानुसार संपूर्ण भर्ती प्रक्रिया को निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने हेतु सत्यापन के लिए नोडल अधिकारी डिप्टी कलेक्टर सुरेश साहू के अलावा तहसीलदारों एवं नायब तहसीलदारों के अलावा अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई थी।

सत्यापन की प्रक्रिया आसान सफलतापूर्वक संपन्न होने पर अपने दस्तावेजों के सत्यापन हेतु आज उपस्थित अभ्यर्थियों ने सत्यापन प्रक्रिया पर संतोष व्यक्त किया है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *