केसीजी को अग्निशमन गाड़ी की सौगात, लंबे समय से थी मांग..

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

खैरागढ़ :  जिला खैरागढ़ छुईखदान गंडई की बहुप्रतीक्षित मांग अंततः पूरी हो गई है। गत वर्ष से ही जिला प्रशासन द्वारा अग्निशमन यंत्र का मांग पत्र राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग को भेजा गया था जिस पर सरकार ने मुहर लगाते हुए अग्निशमन वाहन की स्वीकृति दी।

विगत दिन वाहनों को तैयार कर ज़िला मुख्यालय में वेंडर द्वारा पहुँचाया गया। कलेक्टर श्री चंद्रकांत वर्मा ने  नए वाहनों की पूजा की तथा साथ में प्रमुख उपकरणों का ट्रायल भी करवाया। ज्ञात हो कि खैरागढ़ और छुईखदान में फ़ायर वाहन नहीं होने के कारण आपातकालीन स्थितियों से निपटने में प्रशासन को काफी दिक्कत होती रही है.

किंतु अब नये अग्निशमन वाहनों के आ जाने से इन स्थितियों से निपटने में आसानी होगी। बता दें कि दो प्रकार के फायर वाहन जिसमे एक वाटर टेंडर और दूसरा फोम टेंडर वाहन है का क्रय किया गया है। वाहन और सामग्री का भौतिक सत्यापन विगत दिनों किया गया।

भौतिक सत्यापन दल में अपर कलेक्टर, जिला सेनानी एवं जिला अग्निशमन अधिकारी, राजनंदगांव, अनुविभागीय अधिकारी, लोक निर्माण विभाग, जिला कोषालय अधिकारी, मुख्य नगरपालिका अधिकारी एवं वेंडर के अधिकृत प्रतिनिधि सम्मिलित थे। वाहनों को ज़िला सेनानी के अभिरक्षा में दिया जाएगा जो इन्हें आवश्यकता अनुरूप उपयोग करेंगे। नगरपालिका के द्वारा पानी उपलब्ध कराया जाएगा।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *