
दुर्ग : केन्द्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू शनिवार को दुर्ग पहुंचे। यहां वे शासकीय विश्वनाथ यादव तामस्कर स्वशासी महा. सांइस कॉलेज में आयोजित मोदी 3.0 बजट संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए।
इस दौरान उन्होने केन्द्रीय बजट पर बुद्धजीवी वर्ग से सीधे संवाद कर केन्द्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किए गए बजट को जन आकांक्षाओं को पूरा करने वाला बजट बताया।
केन्द्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू के दुर्ग पहुंचने पर बीआईटी कॉलेज के सामने जिला भाजपा अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं द्वारा उनका जोशिला स्वागत अभिनंदन किया गया। इसके पहले केन्द्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू केन्द्रीय बजट को लेकर सर्किट हॉउस में मीडिया से रुबरु हुए।
साहू ने मोदी 3.0 की केन्द्रीय बजट की उपलब्धियां गिनवाते हुए कहा कि यह बजट विकसित भारत 2047 के संकल्पों को पूरा करने वाला बजट है। देश जब आजादी की 100वीं वर्षगांठ मनाएगा,तो विकसित भारत के रुप में खड़ा रहेगा। इस ऐतिहासिक बजट में किसान,युवा,
महिलाएं, बुजूर्ग, श्रमिकों व अन्य वर्गों का ध्यान रखकर प्रावधान किए गए है।
इससे यह केन्द्रीय बजट जन आकांक्षाओं को पूरा करने वाला बजट है। केन्द्रीय बजट में छत्तीसगढ़ के हिस्से क्या आया? इससे जुड़े एक सवाल के जवाब में केन्द्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने कहा कि छत्तीसगढ़ में रेल लाइन का विस्तार करने बजट में प्रावधान किए गए है। सरगुजा को 3 नई परियोजनाएं मिली है। ग्रामीण व शहरी क्षेत्र के विकास के लिए बजट में करोड़ों रुपए का आबंटन किया गया है।
केन्द्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने केन्द्रीय बजट को लेकर विपक्ष कांग्रेस के आरोपों को निराधार बताया है। उन्होने कहा है कि केन्द्रीय बजट किसी राज्य विशेष का नही होता है। यह पूरे देश का बजट है। केन्द्रीय बजट में सभी राज्यों का ध्यान रखा गया है। विपक्ष कांग्रेस का कोई विजन नहीं है।
उनका कार्य केवल पीएम मोदी और भाजपा का विरोध करना ही रह गया है। मीडिया से चर्चा के दौरान केन्द्रीय राज्यमंत्री साहू के साथ दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव, दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर,जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा सहित अन्य भाजपाई मौजूद रहे
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8163380
Total views : 8188220