प्रदेश के 6 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, कब तक खराब रहेगा मौसम?

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

छत्तीसगढ़ में एकबार फिर भारी बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान छत्तीसगढ़ के विभिन्न हिस्सों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की मानें तो छत्तीसगढ़ के विभिन्न हिस्सों में इस हफ्ते रुक-रुककर भारी बारिश होती रहेगी।

मौसम विभाग की मानें तो एक कम दबाव वाला क्षेत्र पश्चिम बंगाल और उससे सटे उत्तरी ओडिशा पर स्थित है। IMD ने 27 जुलाई को छत्तीसगढ़ के विभिन्न हिस्सों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

27 जुलाई को पश्चिमी मध्य प्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़, 27 और 31 जुलाई को पूर्वी मध्य प्रदेश, 27 और 28 जुलाई को कोंकण, गोवा और मध्य महाराष्ट्र में अलग-अलग स्थानों पर बहुत भारी बारिश होने की संभावना जताई है।

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान बलोदाबाजार, दंतेवाड़ा, सुकमा, कांकेर, बीजापुर, नारायणपुर के विभिन्न हिस्सों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा जशपुर, कोरिया, गौरेला पेंड्रा मरवाही, बिलासपुर, मुंगेली, कोरबा, रायपुर, गरियाबंद, धमतरी, महासमुंद, दुर्ग और बालोद, बस्तर, कोंडागांव, राजनांदगांव, मोहला-मानपुर-अबांगढ़ चौकी जिलों के विभिन्न हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है।

30 जुलाई को एकबार फिर जोरदार बारिश के आसार बन रहे हैं। मौसम विभाग ने 30 जुलाई को छत्तीसगढ़ के गौरेला पेंड्रा मरवाही, बिलासपुर, कोरबा, बस्तर, दंतेवाड़ा, बीजापुर और सुकमा जिलों के विभिन्न हिस्सों में जोरदार बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है।

31 जुलाई को रायगढ, सारंगढ-बिलाइगढ़, सक्ती, कोरबा, जांजगीर, बलोदाबाजार, गरियाबंद, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, बस्तर, कोंडागांव, सुकमा, कांकेर, बीजापुर जिलों के अलग-अलग हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *