
राजनांदगाव : जिले के विकासखंड छुरिया के ग्राम झाड़ीखैरी में एक सरपंच के द्वारा 20 लाख रुपए गबन करने का मामला सामने आया है। गांव के ग्रामीणजन आज राजनांदगाव प्रेस क्लब पहुंचकर प्रेस वार्ता लेकर सरपंच के ऊपर 20 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने की बात कही।
ग्रामीणों ने कहा कि सरपंच के द्वारा दूसरे मद से पैसा निकाल कर दूसरे मद में खर्चा कर रहे है, फर्जी तरीके से मस्टर रोल में अपने परिवार के सदस्यों के नाम डाल कर सरकारी पैसा का दुरूपयोग कर रहे है।
इसी तरह जहाँ पर पुल बनना था वहा न बनाकर अपनी सुविधा अनुसार दूसरी जगह पर बना दिया है, उनकी लगातार मनमानी से ग्रामीण परेशान होकर एसडीएम के पास शिकायत कर धारा 40 के तहत बर्खास्त करना चाह रहे है।
सरकारी पैसा 20 लाख की रिकवरी की बात कहे है। ग्रामीणों के द्वारा कार्यवाही नहीं करने पर नेशनल हाइवे जाम करने की बात कह रहे हैं।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8162879
Total views : 8187487