
नई दिल्ली : लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का आधिकारिक आवास बदलने जा रहा है। बताया गया है कि नई दिल्ली की सुनहरी बाग रोड स्थित पांच नंबर बंगला कांग्रेस सांसद का नया आधिकारिक आवास होगा।
आपको बता दें कि अब तक नेता प्रतिपक्ष अपनी मां सोनिया गांधी के आवास 10 जनपथ लेन में रह रहे थे।
इन बातों की पहले से चर्चा थी कि राहुल गांधी नए आवास में जाने वाले हैं। इन चर्चाओं को बल तब मिला, जब राहुल गांधी की बहन प्रियंका गांधी वाड्रा ने सुनहरी बाग स्थित बंगला नंबर पांच का दौरा किया।
संसद से जुड़े सूत्रों का कहना है कि संसद की आवास समिति ने राहुल गांधी को नए बंगले की पेशकश की गई है और अब उनके जवाब का इंतजार किया जा रहा है।
इस बीच राहुल गांधी ने भी सुनहरी बाग रोड स्थित बंगला नंबर पांच का जायजा लिया। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष को शुक्रवार को बंगले से बाहर निकलते हुए देखा गया है।
Author: Deepak Mittal









Total Users : 8185644
Total views : 8218896