नक्सल पीड़ित परिवारों की मांगे पूरा कर रही विष्णुदेव सरकार..

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

राजनांदगांव :  नक्सल पीड़ित परिवारों का हक़ के लिए लड़ाई लड़ने वाले राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ निवासी धीरेन्द्र साहू ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी की पहल पर प्रदेश के सभी जिला मे पूनर्वास समिति द्वारा मीटिंग कर पीड़ित परिवारों को लाभ दिलाने की दिशा मे काम कर रहे है इसी कड़ी में बीजापुर जिला मे पूनर्वास समिति द्वारा 58 लोगो को नौकरी देने का निर्णय लिया गया है इससे पहले दंतेवाड़ा, कोंडागांव मे पीड़ितों को नौकरी दी गईं बहुत ही सहारानीय कदम है.

धीरेन्द्र साहू ने बताया की नक्सल हिंसा से घर से बेघर हुए पीड़ित परिवारों को पूनर्वास करने केंद्र व राज्य शासन द्वारा नक्सल पूनर्वास नीति सन 2006 से बनाई है जिसे 2015 मे संसोधन किया गया है, पूनर्वास नीति का लाभ प्रदेश के पीड़ित परिवारों को नहीं मिल रहा था, पीड़ित परिवारों द्वारा  पूनर्वास नीति का लाभ पाने जिला कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक  से लेकर मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक को  लगातार पत्राचार करते रहे लेकिन पीड़ित परिवारों को कोई लाभ नहीं मिला।

अपनी मांगो को लेकर प्रदेश के राज्यपाल, मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति  को ज्ञापन सौपकर पूनर्वास नीति का लाभ प्रदेश के पीड़ित परिवारों को दिलाने का आग्रह किया गया, फिर भी पीड़ितों की मांगो को नजरअंदाज करते रहे। पीड़ित परिवारो द्वारा अपनी मांगो को लेकर नक्सल प्रभावित सभी जिला मे कई बार जिला स्तरीय  धरना प्रदर्शन कर शासन को अवगत कराया गया फिर भी पीड़ितों को कोई न्याय नहीं मिल सका।

पीड़ित परिवारों द्वारा अपनी लड़ाई तेज करते हुए राजधानी रायपुर मे धरना प्रदर्शन कर पीड़ित परिवारों ने राज्यपाल भवन, मुख्यमंत्री भवन का घेराव किया व्  रायपुर प्रेस क्लब के समक्ष प्रेसवार्ता कर अपनी बात मिडिया के सामने रखी .
धीरेन्द्र साहू ने बताया कि पुनर्वास नीति का लाभ पाने उच्च न्यायालय का भी शरण लेना पड़ा, व् सौकड़ो कि संख्या में पीड़ित परिवारों ने जंतर मंतर दिल्ली में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर राष्ट्रपति व् प्रधानमत्री के नाम ज्ञपन सौपकर अपनी मांगो को लेकर अवगत कराया था,  पीड़ितों की ओर से लगातार धरना प्रदर्शन कर अपनी मांग सरकार के समक्ष रखते रहे .


धीरेन्द्र साहू ने बताया की हमारी मांग पर  शासन द्वारा सन 2023 में नीति को संशोधन कर नक्सल उन्मूलन नीति लागु किया गया। नया नीति लागु होते ही धीरेन्द्र साहू ने प्रदेश के सभी जिला के पीड़ित परिवारों के साथ मुख्यमंत्री विष्णुदेव सांय  और गृहमंत्री विजय शर्मा से मिलकर ज्ञापन सौपकर  प्रदेश के सभी पीड़ित परिवारों को पुनर्वास नीति का लाभ दिलाने आग्रह किया था।

  मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पीड़ित परिवारों की मांग को लेकर हर संभव सहयता करने का विश्वास दिलाया था। मुख्यमंत्री महोदय जी की महत्वपूर्ण निर्णय से प्रदेश के नक्सल पीड़ित परिवारों ने मुख्यमंत्री जी का आभार व्यक्त किया।

धीरेन्द्र साहू ने मिडिया के माध्यम से मुख्यमंत्री जी से निवेदन  कर  प्रदेश के सभी पीड़ित परिवारों को नौकरी, मकान, आर्थिक सहायता राशि, छात्रावृति, बसपास, राशनकॉर्ड, नक्सल पीड़ित प्रमाण पत्र जल्द से जल्द दिलाने की मांग की है ।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment