अघोषित बिजली कटौती से परेशान क्षेत्रवासी,29 जुलाई को करेंगे धरना प्रदर्शन, कलेक्टर को दिए ज्ञापन ..

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

मुंगेली-  सरगांव पथरिया क्षेत्र में अघोषित बिजली कटौती एवं ग्रामीण क्षेत्रो में कम क्षमता वाले लगे ट्रांसफार्मर को बदलने तथा किसानों को हो रही बिजली आपूर्ति की व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित किये जाने धरना प्रदर्शन के संबंध में आज दिनांक 26 जुलाई को मुंगेली कलेक्टर राहुल देव को ज्ञापन दिया गया।


बता दे कि  ग्रामीणों के द्वारा दिनांक 04.07.2024 को तहसीलदार सरगांव को भी बिजली सुधार हेतु ज्ञापन दिया गया था।


उपरोक्त संदर्भित ज्ञापन विगत दिनों 04.07.2024 क्षेत्र के विद्युत संबंधी अघोषित कटौती कम क्षमता के ट्रांसफार्मर लगे होने के कारण तथा कई ग्रामों में खराब ट्रांसफार्मरों को बदले जाने तथा जर्जर खम्भों एवं केबल तार को बदले जाने के संबंध में निराकरण करने के लिए ग्रामीणों के द्वारा ज्ञापन दिया गया था। जिसमे 15 दिनों का समय व्यवस्था सुधार हेतु दिया गया था।


क्षेत्र के ग्रामीणों ने कहा कि किंतु आज पर्यन्त तक उपरोक्त व्यवस्था में सुधार नहीं हो पाया है इसलिए हम विवश होकर हो रही परेशानी के मद्देनजर ग्राम मोहभट्ठा, थाना व तहसील सरगांव, जिला मुंगेली छ.ग. स्थित पथरिया मोड़ सब – स्टेशन का घेराव एवं शांतिपूर्वक धरना प्रदर्शन क्षेत्र के सम्माननीय नागरिकों, जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक संस्थाओं द्वारा दिन सोमवार दिनांक 29/07/2024 को दोपहर 01 बजे से 04- बजे तक पंडाल लगाकर ध्वनि विस्तारक यंत्र के साथ किया जाएगा।

बिजली आपूर्ति व्यवस्थित करने तहसीलदार को ज्ञापन….

https://navbharattimes24x7.in/archives/21797

धरना प्रदर्शन में आमजन सहित जनप्रतिनिधियों का विशाल समर्थन..

29 जुलाई को होने वाले विशाल धरना प्रदर्शन में सरपंच संघ अध्यक्ष पथरिया निर्मल दिवाकर, अधिवक्ता संघ पथरिया, अधिवक्ता दिलीप कौशिक, सामाजिक कार्यकर्ता आशुतोष पांडे के साथ अन्य जनप्रतिनिधियों का समर्थन है।


क्षेत्र के सभी आमजनों से प्रतिनिधियों ने अपील किया है कि इस धरना प्रदर्शन में अधिक से अधिक संख्या में मौजूद होकर धरना प्रदर्शन को सफल बनाएं ताकि क्षेत्र में बिजली की जो भी समस्याएं हो रही है उसे जल्द से जल्द निजात मिल सके।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment