नीट परीक्षा का रिवाइज्ड रिजल्ट जारी, टॉपर 61 से घटकर हुए हुए इतने..

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

नई दिल्ली : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट का रिवाइज्ड रिजल्ट जारी कर दिया है।  परीक्षार्थी neet.ntaonline.in व exams.nta.ac.in/NEET पर एप्लीकेशन नंबर व डेट ऑफ बर्थ डालकर नया स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। नए स्कोर कार्ड लिंक पर 26 जुलाई भी लिखा गया है।

प्रश्न नंबर 19 के दो उत्तरों की बजाय एक उत्तर संबंधी सुप्रीम कोर्ट के फैसले से करीब 4.20 लाख अभ्यर्थियों के 5-5 अंक घटाए गए हैं। इससे लाखों स्टूडेंट्स की रैकिंग में बदलाव हुआ है।

टॉपरों की संख्या 61 से घटकर 17 रह गई है। वहीं मिनिमम क्वालिफाइंग कटऑफ भी गिर गई है। पहले अनारक्षित वर्ग के लिए यह 164 थी जबकि अब यह 2 अंक घटकर 162 हो गई है।

वहीं ओबीसी एससी और एसटी श्रेणियों के लिए यह 163-129 से घटकर 161-127 रह गई है। विस्तृत कैटेगरी वाइज कटऑफ आप नीचे देख सकते हैं। नीट में पास अभ्यर्थियों की संख्या 1316268 से घटकर 1315853 हो गई है। इसके अलावा नीट के टॉपरों की संख्या 61 से घटकर 17 पर आ गई है।

ये हैं नीट के 17 टॉपरों की नई लिस्ट,
मृदुल मान्य आनंद, दिल्ली – नीट रैंक 1
आयुष नौगरैया, उत्तर प्रदेश- नीट रैंक 1
माजिन मंसूर, बिहार- नीट रैंक 1
प्रचिता, राजस्थान – नीट रैंक 1
सौरव, राजस्थान – नीट रैंक 1
दिव्यांश, दिल्ली – नीट रैंक 1
गुनमय गर्ग पंजाब – नीट रैंक 1
अर्घ्यदीप दत्ता पश्चिम बंगाल – नीट रैंक 1
शुभान सेनगुप्ता महाराष्ट्र – नीट रैंक 1
आर्यन यादव उत्तर प्रदेश – नीट रैंक 1
पलांशा अग्रवाल महाराष्ट्र – नीट रैंक 1
रजनीश पी तमिलनाडु – नीट रैंक 1
श्रीनंद शर्मिल केरल – नीट रैंक 1
माने नेहा कुलदीप महाराष्ट्र – नीट रैंक 1
तैजस सिंह चंडीगढ़- नीट रैंक 1
देवेश जोशी राजस्थान – नीट रैंक 1
इरम क़ाज़ी राजस्थान

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

August 2026
S M T W T F S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

Leave a Comment