चौकीदार निकला हत्यारा, पुलिस ने सुलझाई अंधे कत्ल की गुत्थीे..

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

बालोद : ग्राम भर्रीटोला कुसुमकसा ने दिनांक 26.07.2024 को सुचना दिया कि संजय ठाकुर पिता ब्यासुत ठाकुर निवासी कोटेरा थाना डौण्डीलोहारा जो कि गांव कोटेरा के फार्म हाउस बाड़ी में मृत अवस्था में पड़ा है।

जिसकी किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा धारदार हथियार से मारकर हत्या कर दिया गया है।थाना डौण्डीलोहारा मे मर्ग क्रमांक 46/2024 धारा 194 बीएनएसएस कायम कर मामला प्रथम दृष्टया पाया जाने से  अपराध क्रमांक 117/2024 धारा 103(1) बीएनएस कायम किया गया।

घटना स्थल पर वरिष्ठ अधिकारियो के द्वारा बारिकी से निरीक्षण कर एफएसएल टीम नें घटना स्थल का निरीक्षण किया गया।थाना डौण्डीलोहारा प्रभारी के नेतृत्व में टीम बना कर गांव में मुखबीर लगाया गया।घटना के संबध में जानकारी प्राप्त कर घटना स्थल जो देवलाल ठाकुर के फार्म हाउस बाड़ी जो ग्राम कोटेरा में है।

जिसमें चौकीदार भुनेष्वर नेताम प्रार्थी केशव ठाकुर जो अन्य बाड़ी का चौकीदार है, बताया कि कल शाम मृतक और आरोपी भुनेश्वर ठाकुर वंहा पर बैठ कर शराब पिये दोनो के बीच विवाद भी हुआ था।चौकीदार भुनेश्वर ठाकुर को पकड़कर पूछताछ करने पर पहले वह गोल मोल जवाब दे रहा था बाद क्रास चेक करने और कड़ाई से पूछताछ करने पर अपना जुर्म कबूल किया।

बताया कि कल शाम को भुनेष्वर ठाकुर,केशव ठाकुर और संजय ठाकुर ग्राम कोटेरा के बाड़ी में शराब पी रहे थे,संजय बार बार उसकी पत्नि जो वंहा खाना बना रही थी के पास जा रहा था। जिससे भुनेष्वर ठाकुर और संजय का झगड़ा हो गया।इसके बाद रात को केशव और भुनेश्वर की पत्नि दोनो वहां से चले गए।

रात करीबन 09-10 बजे भुनेश्वर और संजय का झगड़ा हुआ जिससे संजय उसकी पत्नि के बारे में अपशब्द बोल रहा था।भुनेश्वर आक्रोष में आकर बाड़ी में रखे टंगिया से संजय के सिर पर वार कर दिया जिससे उसकी मौके पर मृत्यु हो गई।आरोपी भुनेश्वर ठाकुर को विधिवत गिरफ्तार कर अग्रिम कार्यवाही किया जा रहा है।

आरोपी भुनेश्वर ठाकुर द्वारा पूर्व में हत्या के मामले में जेल काट चुका है।

आरोपी का नाम पता-भुवनेश्वर ठाकुर पिता बेल सिंह उम्र 50 वर्ष पता-ग्राम मडियाकटटा थाना डौण्डीलोहारा,जिला बालोद अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाने व आरोपी की गिरफ्तारी में उप पुलिस अधीक्षक सुश्री नवनीत कौर,डौण्डीलोहारा थाना प्रभारी निरीक्षक लक्ष्मी जायसवाल सउनि अनित राम यादव प्र आर.अरविंद यादव आर. त्रवेष सिन्हा,धमेन्द्र सेन रूपेष सलामें व थाना स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

August 2026
S M T W T F S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

Leave a Comment