
राजनादगांव : जिले के डोंगरगढ़ जनपद पंचायत फिर एक बार सुर्ख़ियों में है ताजा मामला जनपद पंचायत क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत मेढा का है, जहां के दो तात्कालिक सचिव को कर्तव्यों के प्रति लापरवाही बरतने तथा उच्च कार्यालय के निर्देशों का पालन नहीं किए जाने के कारण निलंबित किया गया ।
हालांकि जिला पंचायत कार्यालय द्वारा जारी इस आदेश में कुछ भी स्पष्ट रूप से उल्लेखित नही किया गया है कि कर्तव्यों के प्रति किस तरह की लापरवाही बरती गई है या फिर उच्च कार्यालय द्वारा दिए गए किन निर्देशों का पालन नहीं किया गया है।

बहरहाल सूत्र बताते हैं कि मामला आर्थिक अनियमितता से जुड़ा है जिसमे सत्ता परिवर्तन के बाद अब उच्च कार्यालय द्वारा कार्यवाही की गई है।

Author: Deepak Mittal










Total Users : 8232452
Total views : 8278989