
बालोद : स्वच्छता अभियान के तहत नगर पालिका परिषद द्वारा सफाई अपनाओं बीमारी भागोओ के थीम पर वार्ड क्रमांक 02 में स्थानिय मधु चौक से लेकर रामदेव चौक तक गीला सूखा कचरा रखने डस्टबिन वितरण किया गया। इस अवसर पर बाल संरक्षण आयोग के पूर्व अध्यक्ष यशवन्त जैन वार्ड के पार्षद कमलेश सोनी मुख्य नगर पालिका अधिकारी सौरभ शर्मा स्वच्छता निरीक्षक पूर्णानंद आर्य जिला भाजपा मंत्री अमित चोपड़ा पूर्व एल्डरमैन विनोद जैन महेश पाठक विशेष रूप से उपस्थित थे।
बालोद नगर पालिका के सभी 20 वार्डों में प्रत्येक घरों में चरणबद्ध तरीके से डस्टबीन का वितरण किया जाना है,जिसकी शुरुआत आज वार्ड क्रमांक 02 से की गई।आने वाले दिनों में पार्षदों और वरिष्ठजनों के माध्यम से इसे हर घर वितरण किया जाएगा।
इस अवसर पर कमलेश सोनी ने अपने वार्ड के सभी लोगों से सूखा एवं गीला कचरा को डस्टबीन में रखकर कचरा लेने आने वाली स्वच्छता दीदीयों को देने की अपील की है। उन्होंने लोगों से कहा कि हम कचरों को इधर-उधर ना फेंके हमारे आस-पास सफाई का माहौल होगा तो गंदगी में पनपने वाले मच्छर,मक्खी या अन्य जीव जन्तु भी नहीं होंगे,और हम स्वस्थ्य भी रहेंगे।प्रतिदिन अपने घरों के कचरों को कचरा गाड़ी में ही देने की अपील की है।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8162888
Total views : 8187497