जनपद प्राथमिक शाला बिल्हा में मनाया गया टीएलएम दिवस….

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

मुंगेली-राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020, 29 जुलाई 2020 को घोषित किया गया था इसी के अवसर पर राज्य परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा रायपुर द्वारा पूरे छत्तीसगढ़ राज्य में शिक्षण सप्ताह का आयोजन 22 जुलाई से 28 जुलाई तक किया जा रहा है जिसके तहत आज जनपद प्राथमिक शाला बिल्हा में टीएलएम दिवस मनाया गया। 

बच्चों द्वारा टीएलएम बनाया गया तथा उसका प्रदर्शन समुदाय के लोगों द्वारा के बीच किया गया।  इस अवसर पर शाला के प्रधान पाठक साधराम मरकाम द्वारा बच्चों को टीएलएम व उनके उपयोगिता पर विस्तार से बताएं।

पुनीराम साहू, कलेश्वर साहू, श्वेता केशरी द्वारा भी बच्चों को भी टीएलएम के विषय में बताया गया। विदित है कि पिछले सत्र राष्ट्रीय अखण्डता दिवस के अवसर पर जनपद प्राथमिक शाला बिल्हा के नवाचारी शिक्षक कलेश्वर व उनके सहयोगी शिक्षको साथियों द्वारा नगर में एक ट्रैक्टर में टीएलएम झांकी निकाली गई थी.

जिसे राज्य भर में खूब सराहना किया गया। आज टीएलएम दिवस के अवसर पर बच्चे स्वयं से टीएलएम बनाएं वह समुदाय के बीच उनका प्रदर्शन व प्रस्तुतिकरण भी किया गया। समुदाय के लोगों द्वारा बच्चों द्वारा बनाए गए टीएम व उनके प्रस्तुतीकरण का सराहना किया गया।

आज के इस अवसर पर केशव वर्मा सीएससी कन्या बिल्हा, साध मरकाम प्रधान पाठक, पुनीराम राम साहू, कलेश्वर साहू, श्वेता केशरी, गोविंद अग्रवाल व नगर के नागरिकगण उपस्थित रहे।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

August 2026
S M T W T F S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

Leave a Comment