
मूँगेली – अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा छत्तीसगढ़ के प्रांताध्यक्ष चंदभूषण वर्मा की सहमति पर महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष (युवा विंग) सचिन पटेल ने चंद्रशेखर कौशिक “काली” को छत्तीसगढ़ राज्य (युवा विंग) का कार्यकारी प्रांताध्यक्ष नियुक्त किया है। साथ ही बिलासपुर व सरगुजा संभाग का प्रभारी भी नियुक्त किया है। चंद्रशेखर कौंशिक की नियुक्ति पर प्रांताध्यक्ष चंदभूषण वर्मा ने बताया कि पूरे देश के हर राज्य में अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा संगठन का विस्तार है ।
जो कुर्मी समाज के सामाजिक, आर्थिक,ऐतिहासिक व राजनैतिक क्षेत्रों में कार्य करती है और हमारी टीम छत्तीसगठ में समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को हर जरूरत की सुविधा उपलब्ध कराने का कार्य कर रही है।
अपनी नियुक्ति पर प्रतिक्रिया देते हुए चंद्रशेखर कौशिक ने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता होगी छत्तीसगढ़ के सभी कुर्मी युवाओं को एक मंच में लाना और उनके लिए रोजगार, स्वरोजगार की दिशा में काम करना।

क्योंकि जब तक युवा के हाथ काम नही रहेगा तब तक हम समाज को विकसित नही कर सकते है। चंद्रशेखर कौंशिक की नियुक्ति में उनके शुभचिंतको, मित्रों , भाजपा मंडल सरगांव व पथरिया में काफी हर्ष व्याप्त है।
आपको बता दे कि चंद्रशेखर कौशिक जो की पथरिया विकासखण्ड के बावली निवासी है और काली के नाम से उनकी एक मिलनानुसार छवि लोगों के बीच काफी लोकप्रिय है वे विधायक प्रतिनिधि नगर पंचायत पथरिया व पूर्व जनपद सदस्य बावली भी है।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8188592
Total views : 8222959