पुलिस के हाथ आए दो शातिर चोर, आरोपियों के कब्जे से पौने दो लाख रुपए के 13 नग चोरी के मोबाइल बरामद..

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

 रायगढ़ :  पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा निर्देशन एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री आकाश शुक्ला के मार्गदर्शन पर थाना प्रभारी जूटमिल निरीक्षक मोहन भारद्वाज द्वारा थाना क्षेत्र के निगरानी, गुंडा बदमाशों एवं संदिग्ध गतिविधियों में संलिप्त बदमाशों पर सतत निगाह रखकर कार्रवाई की जा रही है ।

इसी क्रम में जूटमिल पुलिस को दो शातिर मोबाइल चोरों को पकड़ने में सफलता मिली है । आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने नये-पुराने 13 नग विभिन्न कंपनियों के मोबाइल बरामद कर जप्त किया गया है जिनका वर्तमान बाजार मूल्य लगभग 1,81,000 रूपये है । दोनों आरोपियों को चोरी के अपराध में पुलिस ने रिमांड पर भेजा है ।

 जानकारी के मुताबिक कल दिनांक 21.07.2024 को थाना जूटमिल में अनिल शर्मा (उम्र 43 वर्ष) निवासी गजानंद पुरम कालोनी रायगढ़ द्वारा 14 जुलाई को सावित्री नगर स्थित शराब दुकान के पास से उसकी मोबाईल वन प्लस (किमती करीब 10,000/रूपये) के चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराया । *थाना जूटमिल में अज्ञात आरोपी के विरूद्ध अप.क्र. 334/2024 धारा 303(2) BNS के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया* ।

घटना को लेकर थाना प्रभारी जूटमिल द्वारा चोरी की तस्दीकी की गई जिस पर शराब दुकान के पास और भी कई व्यक्तियों की मोबाइल चोरी होने की जानकारी मिली । थाना प्रभारी द्वारा अपने स्टाफ और मुखबीरों को क्षेत्र के बदमाशों पर निगाह रखकर सूचना देने निर्देशित किये कि आज सुबह मुखबीर द्वारा सूचना दिया कि ट्रांसपोर्ट नगर के पास निगरानी बदमाश मार्शल यादव कुछ व्यक्तियों को सस्ते दाम में सेकंड हैंड मोबाइल बेचने चर्चा किया है, सूचना पर तत्काल थाना प्रभारी द्वारा पेट्रोलिंग स्टाफ के साथ अतिरिक्त बल तस्दीकी के लिए ट्रांसपोर्ट नगर रवाना किया । जहां पुलिस टीम ने घेराबंदी कर संदेही मार्शल यादव को हिरासत में ली जिसके पास *06 नग मोबाइल (₹90,000)* मिला ।

मार्शल यादव से मोबाइल के संबंध में पूछताछ करने पर अपने साथी दिलीप दास निवासी टुरकुमुड़ा जूटमिल के साथ मिलकर पिछले कुछ महीनो से चक्रधरनगर, जूटमिल तथा बीड़पारा शराब भट्टी के पास चोरी करना बताया । तत्काल पुलिस टीम द्वारा एक अन्य आरोपी दिलीप दास की पतासाजी कर आरोपी को हिरासत में लिया गया।

जिसके कब्जे से 01 की-पैड और 01 बंद कुल *07 नग मोबाइल (₹91,000)* जप्त किया गया । आरोपियों ने अपने मेमोरेंडम बयान में बताये कि वे शराब भट्ठी के पास नशे में धुत्त शराबियों का मौका देखकर मोबाइल चुरा लेते थे । आरोपियों के कब्जे से कुल *13 नग मोबाइल कीमत ₹1,81,000* बरामद कर जप्त किया गया है।

दोनों आरोपियों को चोरी के उपरोक्त अपराध में गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है । आरोपी मार्शल यादव जूटमिल क्षेत्र का निगरानी बदमाश है, आरोपी को पूर्व में जूटमिल, कोतवाली और चक्रधरनगर पुलिस द्वारा नारकोटिक्स, मारपीट, चोरी, लूट, हत्या का प्रयास जैसे संगीन मामलों में चालान की है और समय-समय पर आरोपी के विरूद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही भी किया गया है । 

*गिरफ्तार आरोपी*-
(1) मार्शल यादव पिता धनसिंह यादव उम्र 22 साल मिट्ठूमुड़ा राजीव गांधी नगर दर्री तालाब थाना जूटमिल जिला रायगढ़
(2) दिलीप दास महंत पिता सुखलाल महंत उम्र 23 साल निवासी कलमी थाना अमाभौना जिला बरगढ़ उड़ीसा हाल मुकाम टुरकुमुडा स्कूल के पास थाना जूटमिल जिला रायगढ़

*जप्त मशरूका*-
        01 नग वन प्लस, 03 नग रियलमी, 02 नग रेडमी, 02 सैमसंग, 02 ओप्पो, 01 विवो और 01 आईटेल की-पैड मोबाइल । 13 नग विभिन्न कंपनियों के मोबाइल कीमती- करीब 1 लाख 81 हजार रूपये.

आरोपियों की पतासाजी, गिरफ्तारी व मशरूका की बरामदगी कार्यवाही में थाना प्रभारी जूटमिल निरीक्षक मोहन भारद्वाज, प्रधान आरक्षक खीरेंद्र जलतारे, आरक्षक नरेश रजक, लखेश्वर पुरसेठ, शशि भूषण साहू, जितेश्वर चौहान की विशेष भूमिका रही है ।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *