राजा शर्मा नवभारत टाइम्स 24 x7in ब्यूरो प्रमुख खैरागढ़ राजनांदगांव
डोंगरगढ़ :- ग्राम पंचायत मोहारा (मुढ़ीया) में गुरु पूर्णिमा गुरु अमरदास जयंती के पावन अवसर पर विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन क्षेत्रीय युवा संगठन मोहारा व सतनाम ब्लड डोनेशन फाउंडेशन राज. के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 10 बजे गुरुद्वारा में गुरु वंदना के साथ पूजा आरती कर किया गया l।
और फिर रक्तदान शिविर शाम 4:30 तक चला। बारिस का मौसम, खेती किसानी का दिन व बार बार बिजली गुल के बावजूद आयोजन को सफल बनाने के लिए 50 से ऊपर लोगों ने रक्तदान जाँच फार्म भरा और उसमें से कुल 34 रक्तदाताओं ने अपना स्वैक्षिक रक्तदान किया। पुरे दिनभर शिविर का माहौल ख़ुशनुमा रहा।



सभी ने सतनाम ब्लड डोनेशन फाउंडेशन के कार्यो व शिविर में की गई संम्पूर्ण व्यवस्था की जमकर सराहना की गुरु पूर्णिमा की बधाई देते हुए कहा की इस अवसर पर रक्तदान से बड़ा कोई और दान नहीं हो सकता, फाउंडेशन के हर ऐक कार्यो में साथ देने की बात कही है
सभी रक्तवीरो का आभार प्रगट करते हुए फाउंडेशन के संरक्षक शंकर बघेल ने कहा.. हमारे मोहारा छेत्र में ये रक्तदान का पहला अवसर है विपरीत मौसम के बावजूद जिस प्रकार का उत्साह, जोश, युवाओं का सहयोग इस शिविर में प्राप्त हुवा, लोगों में रक्तदान के प्रति जागरूकता कों देखते हुए आगामी दिनों में और फिर रक्तदान का आयोजन किया जा सकता है l

Author: Deepak Mittal











Total Users : 8232446
Total views : 8278983