शाजापुर ब्यूरो मुकेश शर्मा
शालिग्राम तोमर शासकीय महाविद्यालय पोलायकलां में गुरु पूर्णिमा उत्सव मनाया गया जिसमें जनभागीदारी समिति अध्यक्ष कुंजबिहारी मणलोई योग शिक्षक कन्हैयालाल पडियार कवि विनोद चंद्रवंशी कमल चौधरी आनंदीलाल सोनानिया सीताराम वर्मा भगवती प्रसाद वर्मा नंददास बैरागी महाविद्यालय प्राचार्य दिनेश धनगर ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया ।

इस अवसर पर सभी अतिथियों ने गुरु के महत्त्व बताते हुए कहा कि बच्चे की सर्वप्रथम माता पिता गुरु होते है जो जन्म से लेकर योवन अवस्था तक देखभाल करके संस्कार के साथ साथ दैनिक दिनचर्या व किस प्रकार से अपने कार्य को करके अपनी जिम्मेदारियों का निर्वाहन कर सके साथ ही योग शिक्षक जिला प्रभारी भारत स्वाभिमान पतांजलि योग समिति शाजापुर कन्हैयालाल पडियार कवि विनोद चंद्रवंशी ने छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा ।

कि जिस प्रकार कुंभकार घड़े को घड कर एक मूल्यवान वस्तु बनता है उसी प्रकार शिक्षक भी बच्चों में ज्ञान का उपार्जन करके कही ना कहीं विधार्थियों को प्रकाशित करके उच्च पदो पर देखना चाहता है कभी भी कोई शिक्षक यहां नहीं चाहता है कि उसका पढ़ाया हुआ छात्र छात्राएं उनकी द्वारा जो लक्ष्य बनाया है उस पर नहीं पहुंच सके ।
इसलिए छात्र छात्राओं को ऊंची सोच कड़ी मेहनत पक्का इरादा अपने जीवन में रखना चाहिए तभी वहा सफलता की सीडी पर पहुंच सकता है।इस अवसर पर शिक्षक योगेश सक्सेना डॉ बहादुर सिंह गुजराती डॉ अरविंद मेवाड़ा श्री मती सीमा बैरागी आनंदकुमार चौधरी कार्यक्रम का संचालन डॉ दिप्ती पोरवाल ने किया आभार उमाशंकर कुलहरे ने माना।

Author: Deepak Mittal










Total Users : 8188593
Total views : 8222960