बिलासपुर एयरपोर्ट पर नाइट लैंडिंग: 4C लाइसेंस के सवाल पर मुख्‍यमंत्री ने सदन में दी यह जानकारी

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

रायपुर। बिलासपुर स्थित बिलासा देवी केंवट एयरपोर्ट पर विमान की लाइट लैंडिग की कवायद चल रही है। विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन यह जानकारी मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय ने यह जानकारी दी है।

बीजेपी विधायक धर्मजीत सिंह ने इस संबंध में सवाल किया था। सिंह ने पूछा था कि क्‍या बिलासपुर एयरपोर्ट को 4सी श्रेणी में विकासित करने की येाजना है। इसके लिए क्या-क्या कार्यवाही की गई है? क्या 4C श्रेणी के एयरपोर्ट के लिए आवश्यक भूमि की व्यवस्था कर ली गई है।

इसके लिखित उत्‍तर में सीएम विष्‍णुदेव ने बताया है कि राज्य सरकार द्वारा बिलासा देवी केंवट एयरपोर्ट, बिलासपुर को चरणबद्ध रूप से 4C श्रेणी में विकसित करने की योजना पर कार्य किया जा रहा है। 4C श्रेणी में विकसित करने की कार्यवाही अंतर्गत एयरपोर्ट का उन्नयन 3C-VFR श्रेणी से 3C-IFR श्रेणी में करने की कार्यवाही की जा रही है। जिसके अंतर्गत एयरपोर्ट में रात्रि उड़ान सेवा संचालन के लिये नाईट लैंडिग सुविधा के लिए रनवे की लाईटिंग तथा विद्युतीकरण व रनवे चौड़ीकरण का कार्य पूर्ण किया जा चुका है। एयरपोर्ट के 4C श्रेणी में विकास के लिए 286.65 एकड़ सैन्य भूमि के उपयोग के लिये सेना से अनापत्ति प्राप्त कर ली गई है। भूमि का सीमांकन कार्य किया जाना है।राज्य सरकार द्वारा बिलासा देवी केंवटएयरपोर्ट बिलासपुर को चरणबद्ध रूप से 4C श्रेणी में विकसित किया जावेगा।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *