रायपुर। आज शिक्षकों के ट्राइबल से शिक्षा विभाग और शिक्षा विभाग से ट्राइबल विभाग में भेजे जाने के नियमों व संविलियन पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सदन को जानकारी दी।
पामगढ़ से कांग्रेस विधायक शेष राज हरबंस ने स्कूल शिक्षा विभाग का प्रश्न लगाते हुए पूछा था कि ट्राइबल विभाग से एजुकेशन विभाग एवं एजुकेशन विभाग से ट्रायबल विभाग में शिक्षकों के स्थानांतरण की कोई नीति नियम प्रक्रिया है क्या? यदि है तो जानकारी देवें? क्या ट्राइबल विभाग में पदस्थ शिक्षकों का शिक्षा विभाग में संविलियन कर दिया गया है? और यदि नहीं तो क्या विभाग द्वारा ऐसी नीति योजना बनाने का प्रस्ताव है
जिसके जवाब में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बताया है कि ट्रायबल से शिक्षा व शिक्षा से ट्रायबल विभाग में पदस्थ शिक्षकों के स्थानांतरण की कोई नीति नियम नहीं है। और ना ही ट्रायबल विभाग में पदस्थ शिक्षकों को शिक्षा विभाग में संविलियन किया गया है। और ना हीं ऐसी कोई नीति योजना बनाने का प्रस्ताव है।


Author: Deepak Mittal










Total Users : 8167647
Total views : 8194984