फिल्टर प्लांट की पाइप लाइन में कचरा फंसने से टंकियों में पानी का सप्लाई रुका

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

 रायपुर। खारुन नदी स्थित वाटर वर्ल्ड फिल्टर प्लांट की पाइप लाइन में बारिश का कचरा जमा होने की वजह से आज शहर की सभी टंकियों में पानी की आपूर्ति नहीं हुई. जिसकी वजह से लोगों को पानी की काफी दिक्कत हो रही है. वहीं पाइपलाइन में जमे कचरे की सफाई के लिए जल विभाग के अधिकारी अपनी पूरी टीम के साथ पूरी मुस्तैदी से लगे हुए हैं. अगर सफाई का कार्य पूरा नहीं हो पता है तो लगभग राजधानी के 4 लाख घरों में जल संकट आ सकती है. बताया जा रहा है कि आज डीडी नगर सेक्टर 1 टंकी और डंगनिया पानी टंकी से भी सुबह पानी की आपूर्ति नहीं हो पाई है.

वाटर वर्ल्ड फिल्टर प्लांट की पाइप लाइन में कचरे जमने की सूचना पर लल्लूराम डॉट कॉम की टीम भी मौके पर पहुंची. जहां देखा गया कि फिल्टर प्लांट के लिए लगे दो बड़े पाइप में जल स्तर काफी कम है. यह आप वीडियो में भी साफ सकते है. सामान्य दिनों में इन पाइप्स में पानी फूल आता है लेकिन कचरा फंसने के कारण पानी आधा से भी काम में आ रहा है.

निगम के अधिकारी (कार्यपालन अभियंता) ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि लगातार बारिश की वजह से कल रात आठ बजे के बाद खारुन नदी का लेवल बहुत ज्यादा बढ़ गया. खारुन नदी का लेवल चार फीट से ऊपर हो गया है. पानी का लेवल ज्यादा होने से नदी किनारे के जितने भी जलकुंभी और कचरे हैं वो बह कर इंटेक बेल के नेट में लगातार फंस रहे हैं. जब हैवी कैपेसिटी का पंप पानी खींच रहा है तो उसमें जलकुंभी के चिपकने से वाटर पंपिंग चलाने में असुविधा हो रही है और पानी फिल्टर नहीं हो पा रहा है. ऐसी समस्या रात को उत्पन्न होने के बाद गोताखोर कचरा हटाने के काम में लग गए थे लेकिन रात होने के कारण सफाई काम उतना नहीं हो पाया. इसलिए आज सुबह चार बजे फिर से गोताखोरों को लगाया है. जसिके बाद से कुछ हद तक पानी खिंचा जा रहा है और उसका ट्रीटमेंट कर रहे हैं.

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *