सावन के पहले सोमवार पर मुख्यमंत्री साय ने भोलेनाथ को किया नमन, भोरमदेव बाबा मंदिर का वीडियो सोशल मीडिया पर किया शेयर

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

रायपुर. आज सावन का पहला सोमवार है. देशभर में भगवान शिव की भक्ति के लिए मंदिरों में सैलाब उमड़ गया है. इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कबीरधाम जिले के भोरमदेव बाबा के मंदिर का वीडियो शेयर करते हुए भगवान शिव को नमन किया और सभी के लिए प्रार्थना की है.

सीएम साय ने लिखा कि पवित्र सावन मास के प्रथम दिवस पर आइए जानते हैं छत्तीसगढ़ के खजुराहो “भोरमदेव मंदिर” के बारे में. भोरमदेव बाबा की कृपा आप सभी पर सदैव बनी रहे.

देखें सीएम साय का ट्वीट:

डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कवर्धा के भोरमदेव मंदिर पहुंचकर बाबा के दर्शन किये और पूजा अर्चना की. बता दें, श्रावण मास यानि सावन के महीने में भगवान शिव की भक्ति का विशेष महत्व है. इस बार सावन महीन के शुरुआत ही सोमवार के साथ हुई है और इस मौके पर सभी ज्योतिर्लिंग और शिवालयों में भक्तों की भीड़ उमड़ी है. छत्तीसगढ़ के मंदिरों में भी सुबह से ही शिव मंदिरों में महादेव के जलाभिषेक और दर्शन करने श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है. लोग भगवान शिव के नाम और मंत्रो का जाप कर रहे हैं.

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *