रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा सत्र के पहले दिन की कार्यवाही शुरू होने से पहले विधानसभा कार्यमंत्रणा समिति की बैठक हो रही है. बैठक में विधानसभा अध्यक्ष डॉ.रमन सिंह, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत, संसदीय कार्यमंत्री केदार कश्यप समेत अन्य सदस्य मौजूद हैं.
बता दें कि आज से शुरू हुआ विधानसभा का मानसून सत्र 26 जुलाई तक चलेगा. पहले दिन 4 दिवंगत पूर्व विधानसभा सदस्यों को श्रद्धांजलि दी जाएगी. पहले दिन मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप अपने-अपने विभाग से जुड़े प्रश्नों का जवाब देंगे. इसके साथ आज विपक्ष बलौदाबाजार हिंसा पर स्थगन लाएगा.


Author: Deepak Mittal









