दीपक मित्तल नवभारत टाइम्स 24 x7in प्रधान संपादक छत्तीसगढ़
बालोद,कलेक्टर इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅ. संजय कन्नौजे ने आज बालोद विकासखण्ड के ग्राम टेकापार में मत्स्य पालक कृषक श्री छबिश्वर निषाद के खेत में पहुँचकर मत्स्य बीज उत्पादन कार्य का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने मत्स्य बीज प्रक्षेत्र में उत्पादित किए जा रहे मत्स्य बीज का भी अवलोकन किया। उन्होंने मत्स्य पालक कृषक छबिश्वर निषाद से बातचीत कर मत्स्य बीज उत्पादन के कार्य में लगने वाली कुल लागत एवं इसकी बिक्री से होने वाली आमदनी के संबंध में जानकारी ली। इसके अलावा उन्होंने मछली बीज के लिए चारे की व्यवस्था एवं उनकी देखरेख की व्यवस्था आदि के संबंध में भी जानकारी ली। श्री चन्द्रवाल ने मछली विभाग के अधिकारियों को जिले के अन्य स्थानों में मछली बीज के उत्पादन कराने तथा अधिक से अधिक मछली पालन के कार्य कराने के लिए निर्देश दिए हैं। इस दौरान सहायक संचालक मत्स्य सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।


Author: Deepak Mittal









Total Users : 8202420
Total views : 8240875