देखें VIDEO : युवक ने फंदे पर लटक कर दी जान, इलाके में फैली सनसनी..

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

जगदलपुर :  जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के आमागुड़ा से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां बीती रात एक युवक ने पेड़ में लगे बच्चों के झूले से लटककर आत्महत्या कर ली. घटना पास ही में लगे एक सीसीटीवी कमरे में कैद में गई.

जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. इस घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है.

जानकारी के मुताबिक, मृतक का नाम अभय बघेल (उम्र 21 साल) है जो आमागुड़ा के मागुड़ा चौक का रहने वाला था. बीती रात अपने परिजनों के साथ खाना खाने के बाद रात करीब 12 बजे अपने कमरे से निकलकर घर से 100 मीटर दूर शहीद स्मारक के पीछे पहुंचा.

सीसीटीवी वीडियो

जहां उसने पहले एक पेड़ के नीचे खड़े होकर आराम से कुछ मिनट तक सिगरेट पी. इसके बाद उसने पेड़ में लगे बच्चों के झूले की रस्सी का फंदा बनाया और उसमे लटककर आत्म हत्या कर ली.

सुबह जब युवक अपने कमरे में नहीं मिला तो उसके पिता उसे ढूंढने निकले, जिसके बाद उन्हें शहीद स्मारक के पीछे अपने बेटे की लाश पेड़ से लटकी हुई देखि और आनन-फानन में पुलिस और अपने परिजनों को इसकी जानकारी दी. कोतवाली पुलिस की जांच में अब तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है की युवक ने आत्महत्या क्यों की हैं. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

November 2026
S M T W T F S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *