दो दिनों से लापता मानसिक रूप से बीमार युवक को  पुलिस ने खोजबीन कर किया स्वजनों के सुपुर्द..

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

शैलेश शर्मा 9406308437नवभारत टाइम्स 24×7.in जिला ब्यूरो रायगढ़

रायगढ़ : दिनांक 14/07/2024 के रात्रि थाना प्रभारी तमनार निरीक्षक आशीर्वाद राहटगांवकर को बस स्टैण्ड के पास एक मानसिक रूप से कमजोर युवक द्वारा आने-जाने वाले लोगों को परेशान करने के संबंध में सूचना मिला । थाना प्रभारी द्वारा पेट्रोलिंग स्टाफ को बस स्टैण्ड पहुंचने का पाइंट दिया गया। 

एएसआई खेमराज बस स्टैण्ड पहुंचे और युवक को काबू में लिये । युवक से पूछताछ करने पर उसकी मानसिक स्थिति उचित प्रतीत नहीं होने से एएसआई द्वारा थाना प्रभारी को अवगत कराया गया ।

थाना प्रभारी द्वारा युवक के वारिसान के पता लगाने  सभी स्टाफ को निर्देशित कर युवक के फोटोग्राफ व्हाट्सएप ग्रुप में शेयर किया गया तथा पेट्रोलिंग स्टाफ द्वारा देर रात युवक को पेट्रोलिंग वाहन में बिठाकर उसके वारिसान की पतासाजी की जा रही थी कि एक व्यक्ति ने उसे टिहलीरामपुर का होना बताया ।

एएसआई खेमराज पटेल युवक को ग्राम टिहलीरामपुर लेकर गये । जहां  उसके परिजन मिले। युवक के पिता ने बताया कि युवक की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है, उसका रायगढ़ में ईलाज चल रहा है करीब एक सप्ताह पहले आयुष्मान कार्ड बनवाने घर लाए है, पिछले दो दिनों से युवक लापता है जिसे रिस्तेदारी और आसपास के गांव में पता कर रहे थे । एएसआई खेमराज पटेल द्वारा युवक को उसके परिजनों के सुपुर्द कर युवक का विशेष ध्यान देने कहा गया ।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

November 2026
S M T W T F S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *