नाबालिग को भगा ले जाने वाला युवक जांजगीर-चांपा के नवागढ़ से गिरफ्तार….

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

● नाबालिग को भगा ले जाने वाला युवक जांजगीर-चांपा के नवागढ़ से गिरफ्तार…..

 

● *कोतरारोड पुलिस ने गुम बालिका को दस्तयाब कर आरोपी को पॉक्सो एक्ट में भेजा जेल*….

शैलेश शर्मा 9406308437नवभारत टाइम्स 24×7.in जिला ब्यूरो रायगढ़ 

         *15 जुलाई, 2024*। पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा निर्देशन पर गुम नाबालिक की खोज में कोतरारोड़ पुलिस को पिछले डेढ़ साल से लापता बालिका को ढूंढ निकालने में सफलता मिली है । 08 सितंबर 2024 को कोतरारोड़ पुलिस द्वारा गुम बालिका को जांजगीर चांपा जिले के नवागढ़ थाना क्षेत्र से दस्तयाब किया गया । बालिका को भगा ले जाने वाला युवक फरार था जिसे आज गिरफ्तार कर अपहरण, दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के अपराध में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है ।

        गुम बालिका के संबंध में 12 सितंबर 2022 को थाना कोतरारोड़ में बालिका के पिता द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया कि 09 सितंबर को बालिका स्कूल जाने के नाम पर घर से निकली थी और शाम तक वापस नहीं आयी । बालिका के पिता के रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरुद्ध थाना कोतरारोड़ में अप.क्र. 252/2022 धारा 363 आईपीसी के तहत अज्ञात आरोपी पर अपराध पंजीकृत कर गुम बालिका को पता तलाश में लिया गया । पतासाजी के क्रम में बालिका के परिजन, सहेलियों से पूछताछ करने पर बालिका के जिला जांजगीर चांपा थाना नवागढ़ क्षेत्र के युवक परमेश्वर अजगल्ले के साथ मित्रता होने की जानकारी मिली । संदेही युवक और बालिका मोबाइल बंद कर छिप कर रहे थे, दोनों के रहने के स्थान की पुख्ता जानकारी नहीं मिल पा रही थी । 

 

           गुम इंसान की खोज के विशेष अभियान में थाना प्रभारी कोतरारोड़ निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी द्वारा लंबित गुम नाबालिगों की खोज के लिये नये सिरे से मुखबीरों को एक्टिव कर जानकारी ली गई जिसमें संदेही परमेश्वर अजगल्ले के गांव में देखे जाने की जानकारी मिली जिस पर तत्काल थाने से प्रधान आरक्षक करुणेश राय के साथ टीम जांजगीर चांपा रवाना किया गया । कोतरारोड़ पुलिस द्वारा थाना प्रभारी नवागढ़ निरीक्षक भास्कर शर्मा व उनके स्टाफ के साथ संदेही के घर दबिश दिया गया । संदेही परमेश्वर अजगल्ले के घर पर गुम बालिका मिली जिसे साथ रायगढ़ लाया गया । युवक फरार था । बालिका ने अपने कथन में संदेही परमेश्वर अजगल्ले से बातचीत और प्रेम संबंध होने की जानकारी दी और बताई कि 9 सितंबर 2022 को परमेश्वर द्वारा शादी का झांसा देकर रेलवे स्टेशन रायगढ़ बुलाकर ट्रेन में बिठाकर दिल्ली ले जाना और किराया मकान में रखकर शारीरिक संबंध बनाना बतायी । उसके बाद बालिका को गांव में छोड़कर परमेश्वर अलगल्ले काम करने उड़ीसा चला गया था । बालिका के कथन, मेडिकल रिपोर्ट पर प्रकरण में धारा 366, 376 आईपीसी 4, 6 पॉक्सो एक्ट जोड़कर बालिका का बाल कल्याण समिति से काउंसलिंग कराया गया । फरार आरोपी को आज नवागढ़ थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर थाने लाया गया । *आरोपी परमेश्वर अजकल्ले पिता शत्रुघन अजगले उम्र 23 साल निवासी थानाक्षेत्र नवागढ़ जिला जांजगीर चांपा* द्वारा घटना स्वीकार किया है । आरोपी की गिरफ्तारी, मेडिकल आदि की औपचारिकताएं पूर्ण कर आज आरोपी को रिमांड पर पेश कर जेल भेजा गया है । प्रकरण में बालिका की पतासाजी एवं आरोपी की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी कोतरारोड़ निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी, प्रधान आरक्षक करूणेश राय, बाबूलाल पटेल आरक्षक कमलेश सागर की अहम भूमिका एवं थाना प्रभारी नवागढ़ व स्टाफ का विशेष सहयोग रहा है ।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

November 2026
S M T W T F S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *